Oscar 2024: ऑस्कर में अवॉर्ड के अलावा भी नॉमिनीज (Nominees Gift) के लिए भी बहुत कुछ होता है। 22 सालों से एक लॉस एंजेलिस (Los Angeles Gift) बेस्ड मार्केटिंग कंपनी Distinctive Assets टॉप कैटेगरीज में नॉमिनेशन पाने वालों को एक खास तरह का Everybody Wins का बैग दे रही है। इस बैग (Everyone Wins Price) की कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपए है। 2024 में ये खास बैग 20 नॉमिनीज को दिया जाएगा। इसकी असल कीमत (Price of Nominee Gift) 180,000 डॉलर्स है।
Everyone Wins के गुडी बैग और गुडी सूटकेस की कीमत
Everyone Wins एक तरह का गुडी बैग और गुडी सूटकेस है। इस खास बैग में 50 गिफ्ट्स होते हैं। सबसे सस्ता 1200 रुपए वाला रुबिक क्यूब और सबसे महंगा गिफ्ट स्विट्जरलैंड के Ski Chalet में वक्त बिताने वाला 41 लाख रुपए का इनविटेशन। Distinctive Assets फाउंडर लैश फेरी ने बताया कि सारे गिफ्ट्स एक सिंगल सूटकेस में आना नामुमकिन होता है ऐसे में हम ओलंपिया लगेज का इस्तेमाल करते हैं जो सबसे बड़ा रॉलिंग ड्युफेल बैग है। इसके बाद सभी को इको फ्रेंडलि टॉट बैग्स में भरा जाता है।
Everybody Wins गिफ्ट बैग्स में होती हैं ये चीजें
दक्षिणी कैलिफोर्निया के गोल्डन डोर स्पा में सात दिन बिताने के इनविटेशन है, जिसकी कीमत 24,000 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) है। स्पा, फार्म-टू-टेबल भोजन और माइंडफुलनेस और वेलनेस क्लासेस भी यहां दी जाती हैं
कनाडा स्थित एल्बोक के "मास्टर कारीगरों द्वारा हैंडमेड" बैग की कीमत 335 डॉलर (लगभग 27,000 रुपये) है।
एक पोर्टेबल श्वांक ग्रिल की कीमत 1,350 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) है।
साइनोस्योर का 10,000 डॉलर (लगभग 8.2 लाख रुपये) मूल्य का माइक्रो-नीडलिंग ट्रीटमेंट "स्किन को टाइट करने और रिवाइव करने" और "उम्र बढ़ने के सामान्य लक्षणों को कम करने या दाग-धब्बों को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।”
मनोचिकित्सक कार्ल क्रिस्टमैन का $25,000 (20 लाख रु.) का लाइव शो जो "जादू, दिमाग पढ़ना, सम्मोहन और कॉमेडी को जोड़ेगा” में भी नॉमिनी जा सकते हैं।
रेट्रो थीम पर आधारित 50वीं वर्षगांठ रूबिक क्यूब की कीमत 1,200 रुपये है।
मिएज स्किनकेयर के एक लग्जरी सेट की कीमत $515 (लगभग 42,000 रुपये) है।