Oscars 2024 : ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन कल यानी 10 मार्च को लॉस एंजिल्स में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। यह अवॉर्ड फिल्मी दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है। ऐसे में फिल्मों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस अवॉर्ड को कॉमेडियन जिम्मी किमेल होस्ट करने वाले हैं। अगर आप भारत में हैं और इस अवॉर्ड शो का ऑनलाइन आनंद लेना चाहते हैं तो यहां हमने आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी दी है।
भारत के दर्शक ऑस्कर 2024 को सोमवार यानी 11 मार्च को सुबह 4:00 बजे से लाइव देख सकते हैं। ऑस्कर 2024 अवॉर्ड सेरेमनी संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने वाला है। लाइव-परफॉर्मेंस ऑडिटोरियम नवंबर 2001 में खुला और तब से हर साल अकादमी अवॉर्ड का आयोजन स्थल रहा है।
Oscars 2024 : कहां देख सकते हैं ऑनलाइन अवॉर्ड शो
भारतीय दर्शक ऑस्कर 2024 को भारत में डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस हफ्ते की शुरुआत में देश में दर्शकों के लिए अवॉर्ड सेरेमनी के प्रसारण की खबर की पुष्टि की। रविवार को लीडिंग कैटेगरी में अवॉर्ड प्रदान करने के लिए सितारों से सजी प्रेजेंटर्स की लिस्ट मंच की शोभा बढ़ाएगी। प्रेजेंटर्स में अल पचिनो, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर लॉरेंस और कई अन्य शामिल हैं।
Oscars 2024 के प्रेजेंटर्स की पूरी लिस्ट
अल पचिनो, बैड बन्नी, ब्रेंडन फ्रेजर, क्रिस हेम्सवर्थ, ड्वेन जॉनसन, माइकल कीटन, मिशेल फ़िफ़र, मिशेल येओह, रेजिना किंग, जेमी ली कर्टिस, जेनिफर लॉरेंस, केट मैकिनॉन, रीटा मोरेनो, जॉन मुलैनी, कैथरीन ओ'हारा, ऑक्टेविया स्पेंसर , रेमी यूसुफ, के हुई क्वान, महेरशला अली, निकोलस केज, जेसिका लैंग, मैथ्यू मैककोनाघी, लुपिता न्योंग'ओ, सैम रॉकवेल और ज़ेंडाया।
Oppenheimer को मिला सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
क्रिस्टोफर नोलन की "Oppenheimer" 13 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद "Poor Things" है जिसे 11 नॉमिनेशन मिले हैं। मार्टिन स्कॉर्सेसी की "Killers of the Flower Moon" को कई कैटेगरी में 10 नॉमिनेशन प्राप्त हुए। ग्रेटा गेरविग के डायरेक्शन में बनी फिल्म "Barbie" - जिसे "Oppenheimer" के साथ वीकेंड में रिलीज किया गया था, को 8 कैगेटरी में नॉमिनेशन मिले हैं।