Get App

Chup Trailer: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर सनी देओल की 'चुप' का खतरनाक ट्रेलर रिलीज, राकेश झुनझुनवाला ने प्रोड्यूस की है यह फिल्म

Chup को दिग्गज दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने प्रोड्यूस किया है। राकेश झुनझुनवाला की बतौर निर्माता यह चौथी फिल्म है। इससे पहले वह तीन फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं, जिनमें इंग्लिश विंग्लिश, शमिताभ और की एंड का शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 5:13 PM
Chup Trailer: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर सनी देओल की 'चुप' का खतरनाक ट्रेलर रिलीज, राकेश झुनझुनवाला ने प्रोड्यूस की है यह फिल्म
1 मिनट 58 सेकंड के ट्रेलर में सभी एक्टर्स का चौंकाने वाला अवतार देखने को मिला है

Chup Trailer: आर. बाल्की की आने वाली सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर थ्रिलर फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup Revenge Of The Artist Trailer)' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'चुप' सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है। इस फिल्म को आर. बाल्की ने डायरेक्ट किया है।

'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में सनी देओल एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में एक सनकी खुनी का जिक्र है। ये सीरियल किलर फिल्मों को रेटिंग देने वाले क्रिटिक्स को निशाना बनाता है। सनी देओल इसी खुनी शख्स की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर रिलीज किया गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसे शेयर किया है।

सबसे अलग है यह मर्डर मस्ट्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें