Citadel: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की नई स्पाई सीरीज का ट्रेलर हुआ आउट, पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है जोड़ी

Citadel का ये शानदार ऑफिशियल ट्रेलर, 2.05 मिनट का है। इसकी कहानी दो जासूसों के इर्द-गिर्द घूमती है, इन दोनों जासूसों का रोल प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन निभाया है। ये दोनों एक ट्रेन में बड़े विस्फोट के बाद अपने-अपने को अतीत को भूल जाते हैं। इसके बाद साथ में, वे अपने अतीत को याद करने की कोशिश करते हैं। साथ ही साथ भविष्य को बचाने के लिए एक मिशन पर निकलते हैं

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 2:37 PM
Citadel: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की नई स्पाई सीरीज का ट्रेलर हुआ आउट

करीब दो सालों के प्रोडक्शन के बाद, Amazon Prime Video ने आखिरकार रिचर्ड मैडेन (Richard Madden) और प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) की नई स्पाई सीरीज "Citadel" पर से पर्दा हटा दिया है, जिसका पहला ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। ये स्पाई थ्रिलर सीरीज फेमस डायरेक्टर्स की जोड़ी रूसो ब्रदर्स ने बनाई है।

Citadel का ये शानदार ऑफिशियल ट्रेलर, 2.05 मिनट का है। इसकी कहानी दो जासूसों के इर्द-गिर्द घूमती है, इन दोनों जासूसों का रोल प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन निभाया है। ये दोनों एक ट्रेन में बड़े विस्फोट के बाद अपने-अपने को अतीत को भूल जाते हैं। इसके बाद साथ में, वे अपने अतीत को याद करने की कोशिश करते हैं। साथ ही साथ भविष्य को बचाने के लिए एक मिशन पर निकलते हैं।

इस शानदार ट्रेलर से, ये तो साफ है कि रुसो ब्रदर्स की ये सीरीज दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक अनूठी और देखने लायक सीरीज बनने जा रही है, खासकर उनके लिए, जो स्पाई थ्रिलर के शौकीन हैं।


सीरीज की लीड जोड़ी, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अपने जासूसी अवतार में बेहद ही साधारण दिख रहे हैं। साथ ही ये भी तय है कि दोनों कलाकर अपनी केमिस्ट्री के साथ स्क्रीन पर आग लगा देंगे।

ऑस्कर 2023 के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा होंगी दीपिका पादुकोण, अब तक केवल दो भारतीयों के नाम पर थी ये उपलब्धि

रिचर्ड मैडेन एक जासूस 'मेसन केन' की भूमिका निभा रहे हैं, जो Citadel में भूलने की बीमारी से पीड़ित है। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा एक दूसरी जासूस नादिया सिंह की भूमिका में हैं और वह भी इसी बीमारी से पीड़ित है।

इस शो में Stanley Tucci, Lesley Manville, Osy Ikhile, Ashleigh Cummings, Roland Moller, Caoilinn Springall और दूसरे कलाकार सपोर्टिंग रोल में शामिल हैं। स्पाई थ्रिलर का ज्वाइंट प्रोडक्शन Amazon Studios, Gozie AGBO और Midnight Radio ने किया है।

Citadel दुनिया भर में 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में देखी जा सकेगी। Citadel का प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।