ऑस्कर 2023 के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा होंगी दीपिका पादुकोण, अब तक केवल दो भारतीयों के नाम पर थी ये उपलब्धि

ऑस्कर (Oscar 2023) में दीपिका फेमस हॉलिवुड सेलिब्रिटीज एमिली ब्लंट, सैमुअल जैक्सन और ड्वेन जॉनसन जैसे फेमस और ग्लोबल सितारों के साथ सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम के जरिए सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल होने का ऐलान किया है। दीपिका पादुकोण ऑस्कर के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनने वाली तीसरी भारतीय हैं

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 2:31 PM
ऑस्कर 2023 के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा होंगी दीपिका पादुकोण, अब तक केवल दो भारतीयों के नाम पर थी ये उपलब्धि

सबसे फेमस भारतीय और बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण इस साल होने वाली सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक ऑस्कर (Oscar 2023)  में अवॉर्ड्स बांटते हुए नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण इस साल ऑस्कर समारोह के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा होंगी। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण के नाम पर एक अभूतपूर्व उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। दरअसल दीपिका पादुकोण ऑस्कर के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनने वाली तीसरी भारतीय हैं।

इन फेमस हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ शामिल होंगी दीपिका

ऑस्कर (Oscar 2023) में दीपिका फेमस हॉलिवुड सेलिब्रिटीज एमिली ब्लंट, सैमुअल जैक्सन और ड्वेन जॉनसन जैसे फेमस और ग्लोबल सितारों के साथ सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम के जरिए सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने 95 वें ऑस्कर में प्रेजेंटर्स की एक लिस्ट को भी साझा किया जिसमें उनका नाम सैमुअल जैक्सन, जो सलदाना, ड्वेन जॉनसन और रिज अहमद जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

'तुम्हारे लिए किसी भी हद तक चला जाऊंगा माई बेबी गर्ल', होली पर महाठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज को लिखा लव लेटर


दीपिका सहित केवल तीन भारतीयों को मिल सका है ऐसा मौका

दीपिका पादुकोण से पहले केवल दो भारतीयों को ऑस्कर समारोह के दौरान सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल होने का मौका मिल पाया है। इनमें सबसे पहला नाम पर्सिस खंबाटा का है। साल 1980 के ऑस्कर समारोह के दौरान पार्सिस खंबाटा को पहले भारतीय के तौर पर सेलिब्रिटी प्रेंजेंटर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। उस वक्त के बॉम्बे में एक पारसी परिवार में जन्मे खंबाटा एक अभिनेता और मॉडल थे जिन्होंने साल 1979 की स्टार ट्रेक द मोशन पिक्चर नाम की फिल्म में लेफ्टिनेंट इलिया की शानदार भूमिका अदा की थी। 1980 के ऑस्कर समारोह में यह फिल्म बेस्ट फीचर लेंथ डॉक्युमेंट्री फिल्म के तौर पर शामिल की गई थी।

प्रियंका चोपड़ा का नाम भी लिस्ट में शामिल

दीपिका पादुकोण से पहले फेमस बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा साल 2016 के ऑस्कर समारह के दौरान सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनी थीं। साल 2016 के ऑस्कर समारोह के दौरान प्रियंका ने अचीवमेंट इन फिल्म एडिटिंग के लिए नॉमिनेशंस को प्रेजेंट किया था। मंच पर उनका अमेरिका अभिनेता और निर्देशन लिव श्राइबर ने उनका साथ भी दिया था। बता दें कि इस साल तीन भारतीय फिल्में ऑस्कर पाने की रेस में शामिल हैं। इनमें RRR फिल्म के गाने Natu Natu को बेस्ट सॉन्ग, ऑल दैट ब्रीथ्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।