फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 200 करोड़ रुपये से अधिक वसूलने का आरोपी महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने जेल से पत्र लिखकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को होली की शुभकामनाएं दी है। सुकेश ने मीडिया, अपने परिवार, समर्थकों और 'नफरत करने वालों' को भी होली की शुभकामनाएं दी है। सुकेश फिलहाल दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है। उसने जेल से ही जैकलीन को एक लेटर के जरिए होली की शुभकामनाएं दी है। मीडिया के जरिए सामने आए इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को होली की बधाई दी और उन पर जमकर प्यार लुटाया है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश ने लेटर में जैकलीन को हैप्पी होली का मैसेज लिखते हुए उन्हें सबसे बेहतरीन इंसान बताया है। महाठग ने जैकलीन की जिंदगी को प्यार के रंगों से भरने का वादा भी किया है।
उसने पत्र में लिखा, 'मैं सबसे शानदार, अद्भुत इंसान, मेरी जैकलीन को भी होली की शुभकामनाएं देता हूं। रंगों के इस त्योहार होली पर मैं तुमसे वादा करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी से जो रंग गायब हुए हैं, उन्हें 100 गुना करके वापस लाऊंगा। मैं वादा करता हूं और ये मेरी जिम्मेदारी भी है।’
सुकेश ने अपने प्यार का इजहार करते हुए आगे कहा कि तुम जानती हो कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक चला जाऊंगा बेबी गर्ल..., मैं तुम्हें प्यार करता हूं, मुस्कुराती रहो। उसने आगे कहा कि आप अच्छी तरह जानते हैं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं। लव यू माय प्रिंसेस, मिस यू लोड, माय बी। मेरी बोम्मा.... मेरा प्यार.... मेरे जैकी।
इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले की सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने कहा था कि जैकलिन फर्नांडीज घोटाले में शामिल नहीं थी और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह 'उनकी रक्षा' करने के लिए वहां हैं।
पिछले महीने सुकेश ने पत्रकारों से कहा था कि जैकलीन को अपनी ओर से हैप्पी वैलेंटाइन्स डे विश करें। इस बीच, जैकलीन फर्नांडीस ने कहा था कि महाठग ने उनकी लाइफ को नरक बना दिया है और उनके करियर को बर्बाद कर दिया है।