कुछ ही मिनटों में बिक गई Coldplay कॉन्सर्ट की सारी टिकट, फैंस ने जताई कालाबाजारी की आशंका!

Coldplay: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। अहमदाबाद कॉन्सर्ट के लिए टिकट लाइव होने के बाद कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए। टिकट नहीं मिलने से फैंस काफी मायूस थे। फैंस ने कॉन्सर्ट के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग की आशंका भी जताई है

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 11:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Coldplay: कुछ ही मिनटों में बिक गई Coldplay कॉन्सर्ट की टिकट (Photo Credit- Social Media)

Coldplay Concert: अहमदाबाद में ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। पहले कॉन्सर्ट का टिकट लाइव होने के बाद कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए। जिसके बाद कॉन्सर्ट के भारी डिंमाड को देखते हुए बैंड अहमदाबाद में उसी जगह पर दूसरे कॉन्सर्ट का ऐलान कर दिया। कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इसका बैंड का कॉन्सर्ट अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 और 26 जनवरी, 2025 को होगा।

मुंबई में भी फैंस को होना पड़ा था मायूस

इससे पहले जब मुंबई में भी फैंस को कॉन्सर्ट का टिकट नहीं मिल पाया था। पिछले महीने, जनवरी 2025 में मुंबई में होने वाले कोल्डप्ले के तीन कॉन्सर्ट की बुकिंग के लिए दो फेज में टिकट लाइव हुए थे। लेकिन कई फैंस को यहां पर भी टिकट नहीं मिल पाई थी। फैंस काफी समय से ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं। फैंस ने आरोप लगाया कि टिकट ब्लैक में काफी उच्चे दामों पर मिल रहा है। कोल्डप्ले के कई टिकट वियागोगो जैसे रीसेल प्लेटफॉर्म पर बेहद बढ़ी हुई कीमतों पर मिल रहे हैं।


प्रशंसकों ने आयोजकों के वजह से पहले ही लोग ब्लैक मार्केटिंग में टिकट खरीद ले रहे हैं और फिर उसको उच्चे दामों में दूसरे प्लेटफार्म पर बेच रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि टिकट को कालाबाजारी का आरोप लगा है। इससे पहले मुंबई कॉन्सर्ट पर भी टिकट प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

 

ब्लैक में बिक रहा टिकट

इस इवेंट की टिकट वियागोगो पर दिख रही है। यह एक ऑनलाइन टिकट मार्केटप्लेस है जो किसी भी इवेंट के टिकट को बेचने और खरीदने की सुविधा देता है। अहमदाबाद में 25 जनवरी को होने वाले कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकट भी यहां पर मौजूद है। वियागोगो पर एक टिकट का दाम 2.6 लाख से अधिक पर लिस्टेड किया गया है, तो वहीं इसकी सबसे कम कीमत वाले टिकट का दाम 25,000 है।

Katrina Kaif: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच क्यों बढ़ी थी दूरी! जब अपने ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।