Coldplay Concert: अहमदाबाद में ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। पहले कॉन्सर्ट का टिकट लाइव होने के बाद कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए। जिसके बाद कॉन्सर्ट के भारी डिंमाड को देखते हुए बैंड अहमदाबाद में उसी जगह पर दूसरे कॉन्सर्ट का ऐलान कर दिया। कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इसका बैंड का कॉन्सर्ट अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 और 26 जनवरी, 2025 को होगा।
