Get App

Coldplay Mumbai Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए सस्ता टिकट पाने का सुनहरा मौका! ऐसे खरीदें 'इनफिनिटी' टिकट

Coldplay Mumbai Concert 2025: ब्रिटिश पॉप रॉक म्यूजिक बैंड 'कोल्ड प्ले' के कॉन्सर्ट के टिकट के लिए इतनी मारा मारी है कि लोग सुबह से शाम लगा दे रहे हैं फिर भी टिकट नहीं बुक हो रही है। बताया जा रहा है कि इस कंसर्ट की एक टिकट की कीमत 7 लाख रुपये तक पहुंच गई है। जबकि 38,000 रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक की टिकट मिल रही है

Akhileshअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 5:40 PM
Coldplay Mumbai Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए सस्ता टिकट पाने का सुनहरा मौका! ऐसे खरीदें 'इनफिनिटी' टिकट
Coldplay Mumbai Concert 2025: मुंबई में 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को कोल्ड प्ले का कंसर्ट होने वाला है

Coldplay India Concert 2025: दुनिया के सबसे पसंदीदा बैंड में से एक 'कोल्डप्ले' अगले साल जनवरी 2025 में एक रोमांचक कॉन्सर्ट के लिए भारत लौट रहा है। 2016 में उनके सफल परफॉर्मेंस के बाद भारतीय फैंस उत्साह से भरे हुए हैं। अगर आप टिकट पाने से चूक गए हैं, तो अभी भी 'इनफिनिटी' टिकट विकल्प के माध्यम से काफी सस्ते में अपना स्थान सुरक्षित करने का मौका है। कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट की टिकट बिक्री को लेकर इतनी मारा मारी है कि लोग सुबह से शाम लगा दे रहे हैं फिर भी टिकट नहीं बुक हो रही है। काउंटर खुलते ही टिकटें मिनटों में बिक गईं। कुछ ने तो दोबारा बेची गई टिकटों पर करीब 3 लाख रुपये खर्च कर दिए।

'कोल्डप्ले' के जितने फैंस टिकट खरीदने से चूक गए हैं उनके लिए गुड न्यूज है। आपके पास 'इनफिनिटी टिकट' के जरिए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के सस्ता टिकट खरीदने का अभी भी एक शानदार मौका है। हर कोल्डप्ले शो के लिए सीमित संख्या में टिकट जारी किए जाते हैं, जिससे इसके फैंस को बहुत ही कम कीमत पर 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स' वर्ल्ड टूर का आनंद लेने का मौका मिलता है। इन टिकटों की कीमत करीब 2,000 रुपये है। हालांकि,इन्हें जोड़े में खरीदना होगा।

सीट कहां मिलेंगी?

इसमें एक सरप्राइज एलिमेंट भी है। इसमें सीटें रैंडम तरीके से आवंटित की जाएंगी, जब आप शो के दिन बॉक्स ऑफिस पर अपने टिकट चुनेंगे। इनफिनिटी टिकटों के लिए बैंड की साइट पर कहा गया है, "इनफिनिटी टिकटें आयोजन स्थल में कहीं भी रैंडम तरीके से आवंटित की जाती हैं। पिछली लाइन से लेकर फ्लोर तक और घर की सबसे अच्छी सीट तक...।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें