Get App

Crew Box Office Day 1 Predictions: करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की तिकड़ी मचा सकती है धमाल, पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद

Crew Box Office Day 1 Predictions: फिल्म में करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू के अलावा, दिलजीत दोसांझ, कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा, राजेश शर्मा ने भी काम किया है। फिल्म का स्मार्ट रन टाइम 2 घंटे 3 मिनट का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन के लिए 1,04,975 टिकटों की ब्रिक्री हुई है। फिल्म ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 29, 2024 पर 3:52 PM
Crew Box Office Day 1 Predictions: करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की तिकड़ी मचा सकती है धमाल, पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद
एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से तो यही लग रहा है कि फिल्म 'क्रू' पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है।

Crew Box Office Day 1 Predictions: बॉलीवुड मूवी 'क्रू' 29 मार्च को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू लीड रोल में हैं। इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था और अब देखना यह है कि सिनेमाघरों में इस फिल्म के लिए क्या रिस्पॉन्स रहता है। हालांकि एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से तो यही लग रहा है कि फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। पहले दिन के लिए 1,04,975 टिकटों की ब्रिक्री हुई है। इसके चलते 'क्रू' फिल्म ने रिलीज से पहले ही 2.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना है कि ‘क्रू’ की ओपनिंग सिंगल डिजिट के साथ होगी, जो कि 6-7 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है। उनका यह भी कहना है कि फिल्म अच्छी चलेगी क्योंकि इसमें ऑडियंस को खींचने की क्षमता है। अगर पॉजिटिव रिव्यू और अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिली तो फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

लॉन्ग वीकेंड का मिल सकता है फायदा

जानकारों का कहना है कि 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और फिर शनिवार-रविवार की छुट्टी है। इस तरह लॉन्ग वीकेंड 'क्रू' के लिए फायदेमंद रह सकता है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने पसंद किया है और सभी एक्टर्स का काम भी अच्छा लग रहा है। फिल्म ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। इसे एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें