Get App

Critics Choice Awards 2023: RRR ने दुनिया में फिर लहराया परचम, विदेशी भाषा की कैटेगरी में जीता सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड

Critics Choice Awards 2023: राजामौली की फिल्म RRR ने एक बार फिर से ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड पर कब्जा जमाने के बाद इस फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 11:23 AM
Critics Choice Awards 2023: RRR ने दुनिया में फिर लहराया परचम, विदेशी भाषा की कैटेगरी में जीता सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड
फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीत चुकी है

Critics Choice Awards 2023: फिल्म निर्माता राजामौली की फिल्म RRR का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद, राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (Best Foreign Language Film) के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है। लॉस एंजिल्स में फेयरमोंट सेंचुरी प्लाजा में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्डस के खुलने में ज्यादा घंटे नहीं बचे हैं। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस गुड न्यूज के बारे में जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा है कि RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को ढेर सारी शुभकामानाएं। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

RRR ने इन फिल्मों को पछाड़ा

इस कैटेगरी में SS राजामौली की फिल्म 'RRR' का मुकाबला, 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से हुआ। इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए फिल्म RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नाटू-नाटू गाने के लिए मिला अवॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें