Get App

Dadasaheb Phalke Awards 2022: अल्लू अर्जुन की पुष्पा को मिला फिल्म ऑफ द ईयर का खिताब, अनुपमा बना टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर, देखें पूरी लिस्ट

मिला। रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया, जबकि मिमी स्टार कृति सनोन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, देखें पूरी लिस्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2022 पर 9:30 AM
Dadasaheb Phalke Awards 2022: अल्लू अर्जुन की पुष्पा को मिला फिल्म ऑफ द ईयर का खिताब, अनुपमा बना टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर, देखें पूरी लिस्ट
अल्लू अर्जुन की पुष्पा को मिला फिल्म ऑफ द ईयर का खिताब

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022: दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 रविवार रात को खत्म हुआ और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa) के साथ रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का हिट टेलीविजन शो 'अनुपमा' (Anupama) रात के सबसे बड़े विजेताओं के रूप में उभरा।

हिट तेलुगु फिल्म, जिसने न केवल तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया, बल्कि दिसंबर 2021 में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी कामियाबी हासिल की, उसे फिल्म ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। दूसरी ओर, अनुपमा को टेलीविज़न सीरीज़ ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया।

शो की मुख्य भूमिका निभाने वाली रूपाली को टेलीविज़न सीरीज़ में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार भी दिया गया। इस बीच, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शेरशाह को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया, जबकि मिमी स्टार कृति सनोन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें