Sunny Leone: ऑनलाइन ठगी की शिकार हुईं सनी लियोन, अनजान शख्स ने एक्ट्रेस के नाम पर ले लिया लोन

सनी लियोन के ट्वीट के बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, हालांकि उन्होंने बाद में अपने ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 6:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घोटाले के शिकार हुए कई लोगों को अब एजेंट्स के कॉल आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों के नाम शो कॉज नोटिस भी जारी हुए हैं

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों कई यूजर्स द्वारा इंडियाबुल्स (Indiabulls) के फिनटेक प्लेटफॉर्म धनी स्टॉक्स लिमिटेड (Dhani Stocks Limited) पर लोन फ्रॉड की शिकायत कर रहे हैं। इस क्रम में अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) का भी नाम जुड़ गया है। सनी लियोन का आरोप है कि किसी शख्स ने उनके पैन का इस्तेमाल कर 2,000 रुपये का लोन ले लिया। साथ ही उन्होंने अपनी आइडेंटिटी चोरी होने का आरोप लगाया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। सनी लियोन ने इस मामले से जुड़ी एक खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि किसी ने उनके पैन नंबर पर बिना उनकी जानकारी के 2,000 रुपए का लोन लिया है। उन्होंने कहा कि उसने मेरे सिबिल स्कोर (SIC) को खराब कर दिया। हालांकि, सनी ने बाद में इस ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शख्स को जिंदा निगल गई शार्क, कई समुद्री तटों को किया गया बंद, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो


सनी के ट्वीट के बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घोटाले के शिकार हुए कई लोगों को अब एजेंट्स के कॉल आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों के नाम शो कॉज नोटिस भी जारी हुए हैं। पत्रकार आदित्य कालरा ने 13 फरवरी को ट्विटर पर बताया कि धनी ऐप ने उनके नाम पर लोन दिया है, जिसके लिए उन्होंने आवेदन ही नहीं दिया था। अपने ट्वीट में कालरा ने बताया कि इंडियाबुल्स की तत्काल लोन देने वाले ऐप धनी से उनके पैन नंबर का इस्तेमाल कर लोन लिया गया है।

कालरा अकेले व्यक्ति नहीं हैं, जिनके नाम पर लोन दिया गया और वे इससे अनजान रहे। कालरा ने स्कैमर्स द्वारा ठगे गए कई लोगों के ट्वीट शेयर किए। धोखाधड़ी के कई मामले सामने आने के बाद धनी ऐप का आधिकारिक बयान सामने आया है। धनी ने कहा कि बताया कि उसे लोन फ्रॉड से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं, जहां दूसरे व्यक्ति के पैन कार्ड (Pan Card) पर माइक्रो लोन लिया गया है और पीड़ितों को इसका पता तक नहीं चला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।