Dadasaheb Phalke Awards में 'द कश्मीर फाइल्स' और RRR का जलवा, आलिया को मिला बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke Awards: विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा अभिनेता रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। जबकि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
Dadasaheb Phalke Awards: अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2023) मुंबई में 20 फरवरी को आयोजित किया गया। डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में 'बेस्ट फिल्म (Best Film)' का अवॉर्ड मिला। बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित थी।

इसके अलावा एसएस राजामौली की मशहूर फिल्म ‘RRR’ को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में 'फिल्म ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है। वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र’ में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए 'बेस्ट एक्टर' और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें- VIDEO: सेल्फी को लेकर सिंगर सोनू निगम के साथ हाथापाई, एक सहयोगी घायल, विधायक के बेटे पर केस दर्ज


जबकि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं रेखा (Rekha) को फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड नाइट में पहुंचे विनर्स सितारों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस सेलेब्स को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

देखें, विनर्स की पूरी लिस्ट

- बेस्ट फिल्म- द कश्मीर फाइल्स

- बेस्ट डायरेक्टर- आर बाल्की (Chup: Revenge of The Artist)

- बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (Brahmastra: Part 1)

- बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (Gangubai Kathiawadi)

- मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर- ऋषभ शेट्टी (Kantara)

- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- मनीष पॉल (Jugjugg Jeeyo)

- फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए- रेखा

- बेस्ट वेब सीरीज- Rudra: The Edge of Darkness

- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन (Bhediya)

- फिल्म ऑफ द ईयर- RRR

- टेलिविजन सीरीज ऑफ द ईयर- Anupamaa

- मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर: द कश्मीर फाइल्स के लिए अनुपम खेर

- बेस्ट एक्टर इन टेलिविजन सीरीज- जैन अमान (Fanaa- Ishq Mein Marjawaan)

- बेस्ट एक्ट्रेस इन टेलिविजन सीरीज- तेजस्वी प्रकाश (Naagin 6)

- बेस्ट मेल सिंगर- साचेत टंडन (Maiyya Mainu)

- बेस्ट फीमेल सिंगर - नीती मोहन (Meri Jaan)

- बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (Vikram Vedha)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।