Daler Mehndi Arrest: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मानव तस्करी के मामले में दो साल की सजा बरकरार

Dale Mehndi Arrest: पंजाब के पटियाला की एक अदालत ने गुरुवार को मानव तस्करी के एक मामले (Human Trafficking) में दलेर मेहंदी को दो साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 6:35 PM
पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Daler Mehndi Arrest: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के पटियाला की एक अदालत ने गुरुवार को मानव तस्करी के एक मामले (Human Trafficking) में दलेर मेहंदी को दो साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

अदालत ने उन्हें 2018 में इस मामले में सुनाई थी। कोर्ट में इसी केस की समीक्षा सुनवाई हो रही थी। दलेर मेहंदी को 2003 के मानव तस्करी मामले में दोषी ठहराया गया था।

अदालत ने अपनी पिछली सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले भी उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी और बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।


अदालत ने मेहंदी की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

2003 में सदर पटियाला पुलिस स्टेशन में एक FIR के बाद मेहंदी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406, 420, 120 बी, 465, 468, 471 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। अदालत ने अपील के खिलाफ पंजाबी गायक को दो साल की सजा सुनाई है।

'रिया चक्रवर्ती ने सह आरोपियों से कई बार गांजा खरीदकर दिवंगत एक्टर को दी थी', सुशांत सिंह मामले में NCB ने लगाए गंभीर आरोप

 

2003 में, मेहंदी, उनके अब मृतक भाई शमशेर सिंह और दो और लोगों पर पटियाला पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में मामला दर्ज किया था। पहली शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस को लोकप्रिय गायक के खिलाफ इसी तरह की 35 और शिकायतें मिलीं थीं।

पैसे लेकर लोगों को विदेश भेजने का किया वादा

कुछ शिकायतकर्ताओं के अनुसार उन्होंने अवैध रूप से विदेशों में भेजने के बदले में लोगों से अलग-अलग बार लगभग 12 लाख रुपए लिए थे। इनमें से ज्यादातर को कनाडा और अमेरिका भेजने का वादा किया गया था।

उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वे बड़ी रकम के बदले में लोगों को उनके विदेशी प्रोग्राम में नृत्य मंडली (Dance troupes) में विदेश भेजेंगे।

नई दिल्ली में उनके कनॉट प्लेस स्थित कार्यालय पर छापा मारने और कुछ दस्तावेज जब्त करने के बाद पंजाब पुलिस को दलेर मेहंदी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।