Get App

Deep Sidhu: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का हुआ एक्सीडेंट, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, जानिए पूरे हादसे की पूरी कहानी

Deep Sidhu: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की 37 साल की उम्र में मौत हो गई। वो दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 12:04 PM
Deep Sidhu: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का हुआ एक्सीडेंट, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, जानिए पूरे हादसे की पूरी कहानी
पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का एक्सीडेंट

Deep Sidhu: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। जिस समय यह हादसा हुआ उनके साथ महिला दोस्त रीना राय भी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वो खतरे से बाहर हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो चलाते समय अचानक दीप सिद्धू को वहां खड़ा ट्रक दिखा। उन्होंने गाड़ी घुमाने की कोशिश की, ताकि ट्रक से टक्कर ना हो, लेकिन उनकी गाड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। दीप सिद्धू खुद गाड़ी चला रहे थे, इसलिए उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो का जिस वक्त एक्सीडेंट हुआ, उनके साथ उनकी महिला मित्र भी थीं। वह ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थीं। स्कॉर्पियो गाड़ी की वह साइड ट्रक से नहीं टकराई, इस वजह से उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। उन्‍हें सोनीपत के खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनसे घटना को लेकर पूछताछ की है। लेकिन बाद में वे बेहोश हो गईं। दीप सिद्धू की मौत करनाल टोल प्‍लाजा के पास हुई, जब उनकी तेज रफ्तार गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें