Credit Cards

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई 'नन्ही परी', गणपति उत्सव में मिली बड़ी खुशखबरी

इस साल फरवरी में दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने घर खुशखबरी आने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे सितंबर में बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी 'दीप-वीर' के नाम से मशहूर है। पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला के सेट पर हुई थी

अपडेटेड Sep 08, 2024 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।

गणपति महोत्सव के शुभ अवसर पर बॉलीवुड के पावर कपल कहलाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। खबर है कि दीपिका ने 8 सितंबर को एक बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक दीपिका और रणवीर की ओर से इस खबर को लेकर ऑफिशियल कनफर्मेशन नहीं आया है। एक दिन पहले ही इस जोड़े को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया था। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।

दीपिका और रणवीर के जीवन का यह नया चैप्टर इस जोड़े के साथ-साथ उनके प्रशंसकों के लिए भी महत्वपूर्ण पल है। इस साल फरवरी में दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने घर खुशखबरी आने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे सितंबर में बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी रचाई थी।

रणवीर की पूरी हुई ख्वाहिश


एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले द बिग पिक्चर शो से टेलीविजन डेब्यू किया था। इस शो के प्रमोशनल शूट के दौरान मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से चाहते हैं कि उन्हें दीपिका जैसी बेटी हो।

कमाई में 'एनिमल' से भी आगे निकली 'स्त्री 2', 767% रिटर्न के साथ 2024 में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्म बनी

यह कपल साथ में फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और 83 में नजर आया है। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म सर्कस में कैमियो भी किया है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला के सेट पर हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।