Deepika-Ranveer Daughter Name Row: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। हाल ही में दोनों एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बने हैं। 8 सितंबर, 2024 को इनके घर में बच्ची की किलकारी गूंजी थी। इस कपल ने दीवाली के मौके पर अपनी बेटी की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की इसके साथ ही उन्होंने अपनी बच्ची के नाम की भी घोषणा की। बॉलीवुड के इस चहते कपल ने अपनी बच्ची का नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' रखा। इस नाम को सुनने के बाद सोशल मीडिया लोगों ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस विवाद के ज्यादा बढ़ने पर स्पष्टीकरण देते हुए कैप्शन में लिखा कि "दुआ का मतलब प्रार्थना होता है। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारा दिल प्रेम और कृतज्ञता से भरा है।"
दीपिका और रणवीर के इस नाम पर को लेकर सबसे ज्यादा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके धर्म पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। यूजर्स ने कहा कि 'दुआ' एक अरबी या मुस्लिम शब्द है, जबकि दीपिका और रणवीर हिंदू धर्म से है। उन्होंने सवाल उठाया कि 'दुआ' के स्थान पर 'प्रार्थना' नाम क्यों नहीं चुना गया? कई लोगों ने नाम की आलोचना करते हुए पूछा "क्या हिंदू नामों की कमी हो गई थी?" और "आप लोग कैसे हिंदू हैं?"।
तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों कपल को सर्पोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। लोगों को कहना है कि बच्चे का नाम रखना ये व्यक्ति की अपनी पसंद होती है फिर चाहे वह बॉलीवुड का स्टार ही क्यों न हो।
इससे पहले भी किया जा चुका है ट्रोल
आपको बता दें की यह पहली बार नहीं है जब सेलेब्रिटीज को उनके बच्चों के नाम को लेकर ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले भी करीना कपूर और सैफ अली खान को उनके बच्चे तैमूर के नाम रखने पर ट्रोल किया जा चुका है।