Deepika Padukone के हाथ लगा एक और बड़ा ब्रांड, Hilton Hotels की बनीं ग्लोबल एंबैस्डर

Deepika Padukone के पास अब नई ब्रांड्स को प्रमोट करने का जिम्मा बढ़ता जा रहा है। इसी सीरीज में अब पॉपुलर होटल चेन हिल्टन ने एक्ट्रेस को अपने ग्लोबल ब्रांड एंबैस्डर के रूप में चुना है। अब एक्ट्रेस के पास Louis Vuitton, Dyson और पॉपुलर एयरलाइन के साथ अब होटल चेन प्रमोशन का भी काम है।

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 3:06 PM
दीपिका पादुकोण अब हिल्टन होटल्स की भी ग्लोबल ब्रांड एंबैस्डर बन गई हैं

Deepika Padukone ने 2007 में 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। अपने करियर के 17 साल पूरे करने वाली दिग्गज अदाकारा ने 2023 में कई हिट फिल्में दी। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ में भी तगड़ा इजाफा हुआ है। 22 जून 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो 28 ब्रांड्स को एंडॉर्स कर रही हैं। उनके पास Lux, Jio, Coca Cola, Pepsi जैसे कई शानदार ब्रांड्स। इसके अलावा अब विदेशी ब्रांड्स ने भी उनमें दिलचस्पी दिखाई है। Louis Vuitton एंड Levis उन्हीं पॉपुलर ब्रांड्स में से एक हैं। अब इसी के साथ दीपिका पादुकोण Hilton Hotels की ग्लोबल ब्रांड एंबैस्डर भी बन गई हैं।

Hilton होटल्स और दीपिका ने मिलाया हाथ

Hilton ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका के ब्रांड एंबैस्डर बनने की बात को कंफर्म किया। Medianews4u.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को दीपिका आधुनिक भारत की ट्रैवल और उनके सपनों की रिप्रेजेंटेटिव लगती हैं। ब्रांड इमेज से उनकी पर्सनैलिटी काफी ज्यादा मेल खाती है।

Hilton Hotels जल्द भारत में फैलाएगा बिजनेस

भारत में जल्द ही 17 हिल्टन होटल खुलने जा रहे हैं, ये प्रोजेक्ट्स अभी पाइपलाइन में है। दीपिका पादुकोण ने भी एक बयान के जरिए बताया कि कैसे एक होटल आपकी यादों को बिगाड़ और बना सकता है। होटल की लॉबी के भीतर आते ही वहां के सभी लोग आपकी जरूरतों को देखते हुए आपके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने में लग जाते हैं। उन्हें हिल्टन होटल की यहीं बता अच्छी भी लगती है।

Hilton को मिला टॉप एक्ट्रेस का साथ


हिल्टन के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, मार्क वेन्स्टीन ने यह भी बताया कि दीपिका पादुकोण हिल्टन के लिए परफेक्ट ब्रांड एंबैस्डर हैं। भारत में दीपिका की अलग पहचान है वो मॉडर्न होने के साथ-साथ वहां की संस्कृति से भी जुड़ी हैं। दीपिका पादुकोण भारत के ट्रैवलर्स को हिल्टन ऑनर्स की फैसिलिटीज का एक बार मजा लेने और अपने हिल्टन स्टे के एक्सपीरिएंस को उनके साथ शेयर कर उन्हें प्रेरित करेंगी।

Koffee With Karan में रणवीर-दीपिका ने रिलीज की वेडिंग वीडियो, इमोशनल जर्नी की दिखी एक झलक

Deepika Padukone ने इस कॉफी स्टार्टअप में लगाया पैसा, पहले भी कई कंपनियों में कर चुकी हैं निवेश

दीपिका पादुकोण के पास ब्रांड्स

Hilton Hotels ने जुलाई 2022 में कैंपेन'इट मैटर्स व्हेयर यू स्टे' लॉन्च किया। इस अभियान में उत्तराधिकारी और रियलिटी टीवी स्टार पेरिस हिल्टन भी शामिल थीं, जो दुनिया भर के कई हिल्टन होटलों में रहकर बड़ी हुई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।