रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के लिए कॉफी विद करण के आठवें सीजन में वेडिंग वीडियो रिलीज किया। शादी के बाद पहली बार कपल करण जौहर के इस शो में एक साथ दिखाई दिया। करण को शो में दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। DeepVeer ने अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ की सबसे कमाल की जर्नी शेयर की। जहां दीपिका ने बताया कि कैसे वो रणवीर सिंह के उस रूप की तरफ अट्रैक्ट हुईं जो काफी सेंसिटिव और इमोशनल है।
क्रेजी से रणवीर डीवा हैं दीपिका
रणवीर दीपिका के वेडिंग वीडियो में क्रेजी से रणवीर सिंह की क्रेजी भविष्यवाणी का पता चलता है। रणवीर सिंह ने काफी पहले ही ये कह दिया था कि वो एक दिन दीपिका पादुकोण से शादी करेंगे। रणवीर सिंह के पिता के मुताबिक ये सब भाग्य का खेल है। इस वीडियो को The Wedding Filmers ने शूट किया है। ये वही टीम है जिसने ये जवानी है दिवानी में भी कबीरा का वेडिंग सीक्वेंस शूट किया था।
दीपिका और रणवीर की वेडिंग
बॉलीवुड आइकन्स के बीच की बोंड बेहद ही स्पेशल है। दूल्हे के रूप में सज-धजकर रणवीर सिंह दुल्हन बनीं दीपिका की एक झलक देखने के लिए उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। वहीं दीपिका उन्हें झांकने से मना कर देती हैं तो रणवीर सिंह बड़े प्यार से आइ लव यू कहते हैं। वेडिंग वीडियो में ये सीक्वेंस बेहद ही क्यूट है। शादी के बाद दीपिका का बाइट भी सामने आया। कहती हैं कि शादी के बाद कुछ तो बदला है, हम दोनों अब कंप्लीट हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के पिता का कहना है कि हमारी पूरी फैमिली बहुत शांत है, ऐसे में रणवीर सिंह उसमें एक नया कैरेक्टर ऐड करते हैं। दीपिका का मानना है कि वो रणवीर सिंह के इमोशनल कैरेक्टर और उनकी उस साइड की दीवानी हुईं जो पूरी दुनिया से छिपी है।
करियर के नए मुकाम पर हैं दोनों सेलेब्स
बता दें कि रणवीर सिंह की धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सुपर डूपर हिट रही। वहीं दीपिका पादुकोण इन दिनों पठान और जवान के बाद से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। वो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शक्ति शेट्टी के रूप में उतरने वाली हैं। उनकी इस फिल्म से जुड़ी पहली झलक भी सामने आ गई है।