सिर्फ 100 रुपए में खरीद पाएंगे 76 लाख की Range Rover, जानिए क्या है खास ऑफर

असम के बारपेटा जिले में हाउली रास महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाला बड़ा त्योहार है। ये त्योहार अपने खास लॉटरी टिकट सेल के लिए जाना जाता है। 100 रुपए में बिकने वाली इस टिकट को खरीद कर आप महंगी गाड़ियों को इनाम के तौर पर जीत सकते हैं। इस साल फर्स्ट प्राइज के तौर पर Range Rover दी जा रही है।

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
असम के बारपेटा जिले में हाउली रास महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाला बड़ा त्योहार है।

असम में 96वें हाउली रास फेस्टिवल के खास अवसर पर सेलिब्रेशन कमेटी एक लॉटरी ऑर्गेनाइज करने जा रही है। इस लॉटरी का पहला प्राइज 76 लाख की रेंज रॉवर है। इसके बाद दूसरा प्राइज 50 लाख की Toyota Fortuner है, इसके बाद लिस्ट में Scorpio, Skoda Kuchak और Nexon जैसी शानदार गाड़ियां भी शामिल हैं। इस लॉटरी टिकट की कीमत 100 रुपए है।

लॉटरी खरीदने के लिए रहें तैयार

लॉटरी इस सालाना सेलिब्रेशन का खास हिस्सा है। लॉटरी टिकट की सेल से इकट्ठा हुए पैसों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में लगाया जाता है। जब से टिकट इंट्रोड्यूस किए गए हैं तबसे असम में हाउली के समय गिफ्ट कूपन ऑफिस के बाहर लंबी लाइनें लगी रहती हैं। इस लॉटरी के विनर्स की अनाउंसमेंट 10 दिसंबर को की जाएगी।

भगवान कृष्ण के लिए समर्पित त्योहार

असम के बारपेटा जिले में हाउली रास महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाला बड़ा त्योहार है। ये त्योहार भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम के प्रति समर्पित है। ये फेस्टिवल हर साल हिंदू महीने की कार्तिक की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रास 24 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच मनाया जाएगा।

ये खबर पढ़ें - ट्रेड स्पॉटलाइट : अम्बर एंटरप्राइजेज, टाटा टेलीसर्विसेज और टाटा एलेक्सी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?


करोड़ों का मुनाफा लाखों की टिकटें

इस फेस्टिवल का सबसे मुख्य आकर्षण अब लॉटरी बन गया है। बीते साल लॉटरी के फर्स्ट प्राइज के तौर पर ऑडी दी जा रही थी। इस ऑडी को नॉर्थ गुवाहाटी के असम पुलिस के अधिकारी जनार्दन बोरो ने जीता था। साल 2022 में 3.2 लाख टिकट बेचे गए थे और इस साल 4 लाख टिकट बेचे जाएंगे। एक टिकट की कीमत 100 रुपए है ऐसे में 4 लाख टिकट से चार करोड़ इस बार कमेटी इकट्ठा करने का प्लान कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।