Deepika Video: इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहीं दीपिका पादुकोण को देख फैंस हुए हैरान, देखें वीडियो

Deepika Video: वायरल हो रहे वीडियो में ऑरेंज कलर का ट्रैकसूट, कैप और सनग्लासेस पहने पादुकोण फ्लाइट के अंदर टॉयलेट की ओर जाती हुई नजर आ रही हैं। कई यात्रियों को तभी पता चलता है कि उनके साथ फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में कोई सेलिब्रिटी सफर रहा था। दीपिका को एक आदमी टॉयलेट के दरवाजे तक ले गया। फ्लाइट में सवार एक महिला एक्ट्रेस को देख चौंक गई...

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 2:52 PM
37 वर्षीय दीपिका पादुकोण इस समय "पठान (Pathaan)" की सफलता का आनंद ले रही हैं

कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके सामने अचानक से कोई सुपरस्टार आ जाए और आपको अपनी आंखों पर विश्वास ही न हो। इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों के साथ हाल ही में ऐसा ही हुआ जब उन्हें अचानक से पता चला कि इकोनॉमी क्लास में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone in Economy Class) उनकी सह-यात्री थीं। इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में ऑरेंज कलर का ट्रैकसूट, कैप और सनग्लासेस पहने पादुकोण फ्लाइट के अंदर टॉयलेट की ओर जाती हुई नजर आ रही हैं। कई यात्रियों को तभी पता चलता है कि उनके साथ फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में कोई सेलिब्रिटी सफर रहा है। दीपिका को एक आदमी टॉयलेट के दरवाजे तक ले गया। फ्लाइट में सवार एक महिला एक्ट्रेस को देख चौंक गई। महिला को "हाय, दीपिका..." कहते हुए सुना जा सकता है।

37 वर्षीय दीपिका पादुकोण इस समय "पठान (Pathaan)" की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 901 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में शाहरुख खान, दीपिक पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा हैं। यशराज फिल्म ने कहा कि "पठान" हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।


ये भी पढ़ें- BBC IT Survey: बीबीसी के दफ्तरों में तीसरे दिन भी आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ जारी

भारत की बात करें तो 'पठान' ने हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा को लेकर 22 दिनों में 501 करोड़ रुपये के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने लगभग चार करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, दुनियाभर की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 1,000 करोड़ के करीब पहुंच चुका है।

शाहरुख खान और फिल्म के मेकर्स ने चौथे हफ्ते में पहुंचते ही ऐसे ऐसी स्ट्रेटेजी बनाई है, जिसे दर्शक थिएटर की तरफ खिंचे चले आएंगे। शाहरुख की फिल्म के टिकट के प्राइज कम हो गए हैं, इससे फिल्म को एक बड़ा फायदा मिलने की पूरी उम्मीद की जा रही है। हिंदी के अलावा पठान को तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।