दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड्स के सेलिब्रिटी प्रेंजेटर्स में होंगी शामिल, कान फिल्म फेस्टिवल में भी ले चुकी हैं हिस्सा

दीपिका पादुकोण ऑस्कर समारोह का हिस्सा बनने जा रही हैं।ऑस्कर अवार्ड्स के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स में दीपिका पादुकोण के साथ ड्वेन जॉनसन और ग्लेन क्लोज जैसे सितारे भी शामिल होंगे। बता दें कि बीते कुछ दिनों में दीपिका पादुकोण कई सारे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो चुकी हैं। दीपिका मई में कान फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर में शामिल हुई थीं। इसके अलावा दीपिका ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान ट्रॉफी को भी अनवील किया था

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 11:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दीपिका पादुकेण ऑस्कर अवॉर्ड्स के सेलिब्रिटी प्रेंजेटर्स में होंगी शामिल, कान फिल्म फेस्टिवल में भी ले चुकी हैं हिस्सा

बॉलिवुड की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लॉस एंजिल्स में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स के सेलिब्रिटी प्रेंजेटर्स में शामिल होंगी। फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवार्ड्स के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स में दीपिका पादुकोण के साथ ड्वेन जॉनसन और ग्लेन क्लोज जैसे सितारे भी शामिल होंगे। बता दें कि बीते कुछ वक्त में दीपिका पादुकोण कई सारे इंटरनेशनल अवॉर्ड्स फेस्टिवल्स में शामिल हो चुकी हैं।

इन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में शामिल हो चुकी हैं दीपिका

बता दें कि बीते कुछ दिनों में दीपिका पादुकोण कई सारे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो चुकी हैं। दीपिका मई में कान फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर में शामिल हुई थीं। इसके अलावा दीपिका ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान ट्रॉफी को भी अनवील किया था। बता दें कि इस साल ऑस्कर में भारत से तीन फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है।

Heart Attack: सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, सर्जरी के बाद अभिनेत्री ने बताया कैसी है तबीयत


ऑस्कर में भारत से शामिल हुई हैं ये फिल्में

इस साल भारत से ऑस्कर में तीन फिल्मों को भेजा गया है। इन फिल्मों में RRR के Natu Natu गाने को बेस्ट सॉन्ग, ऑल दैट ब्रेथ्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म में नॉमिनेशन मिला है। RRR के Natu Natu गाने का ऑस्कर में लाइव प्रजेंटेशन भी होगा। गायक काला भैरव और राहुल सिप्लिगुंज द्वारा Natu Natu गाने का लाइव प्रजेंटेशन होगा।

इंटरनेशनल लेवल पर धूम मचा रही है RRR

एस एस राजामौली के निर्देशन और रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर के अभिनय से सजी फिल्म RRR कई सारे इंटरनेशनल लेवल पर अपने झंडे गाड़ रही है। पिछले ही हफ्ते RRR को हॉलिवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवार्ड दिया गया था। इस फिल्म को बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट स्टंट और बेस्ट सॉन्ग के अवॉर्ड्स भी जीते हैं।

Natu Natu को मिला था गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

जनवरी में RRR के गाने Natu Natu को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट गाने का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा इस फिल्म ने ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट को पछाड़ते हुए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।