सबसे फेमस भारतीय और बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण इस साल होने वाली सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक ऑस्कर (Oscar 2023) में अवॉर्ड्स बांटते हुए नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण इस साल ऑस्कर समारोह के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा होंगी। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण के नाम पर एक अभूतपूर्व उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। दरअसल दीपिका पादुकोण ऑस्कर के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनने वाली तीसरी भारतीय हैं।
