देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर किया ट्वीट, अपने पति के फेवर में बोलीं- सब ऐसे नहीं!

'द केरल स्टोरी' रिलीज होने के बाद से लोग दो गुटों में बंट गए हैं। पहला गुट जो फिल्म को मुस्लिम विरोधी बता रहा है। दूसरा गुट जो इसे सिरे से नकार रहा है। इसी सीरीज में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पति शाहनवाज शेख की तारीफ की है। 'द केरल स्टोरी' देखने के बाद एक्ट्रेस ने अपने पति के फेवर में एक ट्वीट किया है।

अपडेटेड May 16, 2023 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देवोलीना चटर्जी ने शाहनवाज शेख से 14 दिसंबर 2023 को गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी

‘द केरल स्टोरी’ रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। 5 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म के रिलीज को लेकर भी देशभर में काफी विवाद हुआ। पश्चिम बंगाल में जहां फिल्म को बैन कर दिया गया। वहीं यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया। खुद सीएम योगी ने फिल्म को अपनी कैबिनेट के साथ मिलकर देखा। फिल्म को लोगों का मिक्स रिस्पांस मिल रहा है। सुदीप्तो सेन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। महज दो हफ्तों में फिल्म ने 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

छोटे पर्दे पर गोपी बहू के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी भी ‘द केरल स्टोरी’ देखने जा पहुंची। देवोलीना ने ये फिल्म अपने पति शाहनवाज शेख के साथ देखी। फिल्म देखने के बाद देवोलीना ने एक ट्वीट किया। उनका ट्वीट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्वीट में लिखी यह बात


देवोलीना अपने ट्वीट में लिखती हैं कि जरूरी नहीं हमेशा ऐसा ही हो। मेरे पति एक मुस्लिम हैं और वो मेरे साथ ये फिल्म देखने आए और फिल्म की तारीफ भी की। उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं लगा कि ये फिल्म उनके धर्म के खिलाफ है। और मुझे ऐसा लगता है कि हर इंडियन को इनकी तरह ही होना चाहिए देवोलीना ने ये ट्वीट दरअसल एक दूसरे ट्वीट के रिप्लाई में किया था। Incognito नाम के यूजर ने लिखा था कि मेरे कलीग की दोस्त निधि का एक दूसरे धर्म के लड़के के साथ अफेयर है। जब उसने अपने बॉयफ्रेंड को द केरल स्टोरी देखने के लिए कहा तो उसने ना सिर्फ इनकार किया बल्कि उससे बुरा सलूक भी किया। देवोलीना का इस ट्वीट के बाद आया रिप्लाई बेहद स्पेशल है।

The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर दी किंग खान की पठान को कड़ी टक्कर, कमाई के तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स

देवोलीना भट्टाचार्जी को सभी ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू के रूप में जानते हैं। देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। शाहनवाज शेख पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर और डाइटिशियन हैं। इसके अलावा उनका अपना केबल और इंटरनेट का बिजनेस भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।