The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर दी किंग खान की पठान को कड़ी टक्कर, कमाई के तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स

The Kerala Story: भारत में केरल राज्य में चली आ रही दशकों पुरानी धर्मांतरण की समस्या को सामने लेकर आने वाली ‘द केरल स्टोरी’ को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ऐसे में फिल्म को देश के कोने-कोने से काफी बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। ‘द केरल स्टोरी’ 2023 की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 11:02 AM
द केरल स्टोरी’ को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। इन 11 दिनों में फिल्म लगातार कमाई करती नजर आ रही है

The Kerala Story:  केरल में लगातार किए जा रहे धर्मांतरण और हिंदू लड़कियों के ब्रेन वॉश पर बेस्ड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ कमाई में शाहरुख खान की ‘पठान’ को कांटे की टक्कर दे रही है। द केरल स्टोरी ने दूसरे वीकेंड 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। रिलीज के दूसरे ही हफ्ते ही फिल्म कम दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले किंग खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज है। बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी’ का जलवा दूसरे हफ्ते भी कायम रहा।

‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। इन 11 दिनों में फिल्म लगातार कमाई करती नजर आई। बीते सोमवार भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की। सोमवार को फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपए कमाए जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ का पता चलता है। ‘द केरल स्टोरी’ मुंबई सर्किट में कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। लोग इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं।

अगर फिल्म के अब तक के कमाई के आंकड़ों पर एक नजर डाली जाए तो ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा जरूर पार कर लेगी। साथ ही ये अनुमान है कि फिर इसे 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने से कोई नहीं रोक पाएगा। अगर ऐसा होता है तो ‘द केरल स्टोरी’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी।


भारत में वुमेन सेंट्रिक कुछ ही फिल्मों ने कमाल की कमाई की है। अदा शर्मा की द ‘द केरल स्टोरी’ ने पहले आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को कमाई के मामले में पटखनी दी। अब कंगना रनौत स्टारर ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ को भी कमाई में पीछे धकेलने वाली है। अगर ऐसा होता है तो ‘द केरल स्टोरी’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला सेंट्रिक फिल्म बन जाएगी।

Vicky Kaushal के पास हैं ये सबसे महंगी चीजें, इन खास गाड़ियों के हैं शौकीन

सिर्फ भारत ही नहीं फिल्म को दूसरे देशों में भी ‘द केरल स्टोरी’ को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने वर्ल्डवाइड 340 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी’ को ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।