Vicky Kaushal के पास हैं ये सबसे महंगी चीजें, इन खास गाड़ियों के हैं शौकीन

विक्की कौशल का नाम जब भी याद किया जाता है तो याद आता है एक गाना ‘तू किसी रेल सी गुजरती है, मैं पुल सा थरथराता हूं।’ भले ही मसाण में उनका दुख खत्म ना हुआ हो लेकिन असल जिंदगी में विक्की कौशल की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी कमाल की है। उनकी जिंदगी में कैटरीना कैफ जैसी पार्टनर होने के अलावा एक बेहद ऐशो आराम वाली जिंदगी भी है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 10:55 AM
विक्की कौशल के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां और बंगले हैं

विक्की कौशल बॉलीवुड में लगातार अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंसेस के दम पर सक्सेस की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। ‘मसाण’ में भले ही वो ये कहते दिख रहे थे कि ‘ये दुख काहे खत्म नहीं होता है बे’, वहीं ‘उरी’ के बाद से उनका ‘जोश’ एकदम हाई हो गया है। मोस्ट टैलेंटेड एक्टर विक्की आज 33 साल के हो गए हैं। सिर्फ फिल्मों के मामले में ही नहीं बल्कि लग्जरी के मामले में भी विक्की काफी लकी रहे हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां और बंगले हैं। विक्की कौशल को जबसे कैटरीना कैफ का साथ मिला है वो लगातार दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं।

महंगी गाड़ियों के शौकीन

2017 में ‘मनमर्जियां’ एक्टर ने Mercedes Benz GLE खरीदी थी । जिसकी कीमत अधिकतम 1.08 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास एक BMW X5 भी है। इतनी महंगी गाड़ियां होने अलावा 2021 में विक्की कौशल ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वो लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB के साथ दिखाई दिए। इस लग्जरी SUV की कीमत लगभग 2.7 करोड़ रुपए है।


मुंबई के सबसे महंगे इलाके में घ

विक्की कौशल ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में घर खरीदा है। विक्की कौशल शादी के बाद जुहू की राजमहल बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए। इस एरिया में विराट कोहली अनुष्का शर्मा से लेकर शाहिद कपूर जैसे बड़े सेलेब्स का घर है। इनके इस अपार्टमेंट का रेट 5 सालों के लिए 9 लाख रुपए प्रति महीना है।

ब्रांड एंडॉर्समेंट से कमा रहे हैं करोड़ों

हाल ही में विक्की कौशल को Matter Aera e-motorcycle के ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया. इसके अलावा और भी कई खास ब्रांड्स जैसे पुलिस आइवियर, रिलायंस ट्रेंड्स, बोल्ट ऑडियो, हैवल्स इंडिया और ओप्पो स्मार्ट फोन्स के ब्रांड एंबेस्डर हैं। 2019 में विक्की कौशल का नाम Forbes इंडिया की टॉप 100 में सबसे ज्यादा गुगल किए गए सेलेब्स में शामिल हो गया था।

Madhuri Dixit Net Worth: ‘धक-धक’ गर्ल का आज है जन्मदिन, जानिए उनके पास कितनी है संपत्ति

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘गोविंदा मेरा नाम’ से लोगों का दिल जीतने के बाद ‘राजी’ एक्टर फिर एक बार मेघना गुलजार के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जल्द ही वो ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे। फिल्म चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।