Madhuri Dixit Net Worth: माधुरी दीक्षित ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बड़े पर्दे पर एंट्री मारी था और अपने हुनर के दम पर आज भी बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। माधुरी दीक्षित को सभी एक एक्ट्रेस के रूप में जानते ही हैं लेकिन इसके अलावा वो कमाल की पत्नी और मां हैं। उन्होंने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की और आज कई लग्जरी गाड़ियों और बंगलों की मालकिन हैं। बालीवुड की धक-धक गर्ल आज 15 मई को अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी की गिनती सफल एक्ट्रेस में होती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।
अगर माधुरी दीक्षित का नाम सुनते ही आपका मन ‘डोला रे डोला’ करने लगता है। अगर आप आज भी गिनती गिनते हुए ‘एक-दो-तीन’ पर झूम उठते हैं और माधुरी दीक्षिते के प्यार में ढेर सारी बचकानी हरकतें करने के बाद आप भी कहते हैं कि ‘ये कौन सा मोड़ है उम्र का।’ तो कोई माने या ना माने आप माधुरी दीक्षित के डाय हार्ट फैन हैं।
वैसे तो फैंस माधुरी दीक्षित की एक्टिंग, डांस और खूबसूरती के दीवाने हैं और उनकी हर आने वाले प्रोजेक्ट पर नजर बनाए रखते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की लग्जरी लाइफ लोगों की नजर से कैसे छिप सकती है। माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ और गाड़ियों की कलेक्शन जान तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ ढाई सौ करोड़ के करीब है। इसके अलावा बॉलीवुड की चंद्रमुखी के पास वर्ली और लोखंडवाला में लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं। वर्ली में विराट कोहली, रणबीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सेलेब्स के घर भी हैं। वर्ली का उनका ये अपार्टमेंट Indiabulls Blu की बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर है। इस अपार्टमेंट का एक महीने का रेंट 12.50 लाख रुपए हैं। इसके लिए 3 करोड़ का डिपोजिट वो पहले ही दे चुकी हैं।
माधुरी दीक्षित के पास डाई करोड़ की Mercedes Maybach S560 है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एक Range Rover भी है जिसका शुरुआती कीमत 2.31 करोड़ हैं। अप्रैल 2023 में एक्ट्रेस ने खुद को एक खास 3.08 करोड़ रुपए की Porsche गिफ्ट की थी। एक्ट्रेस और उनके पति की कुल नेटवर्थ 283 करोड़ रुपए हैं जिसमें से 248 करोड़ रुपए माधुरी दीक्षित और 35 करोड़ उनके पति राम नेने की नेट वर्थ है। माधुरी दीक्षित अपने आप में एक ब्रांड हैं इसलिए वो एक फिल्म करने का आज की तारीख में भी भी करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं।