Dhanush Aishwaryaa Divorce: कोलावेरी स्टार और ऐश्वर्या रजनीकांत ने फाइल किया डिवोर्स, 2 सालों तक अलग रहने के बाद लिया फैसला

Dhanush Aishwaryaa Divorce: साउथ के दिग्गज स्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। बीते दो सालों से अलग रह रहे कपल ने ऑफिशियली तलाक के लिए फाइल कर दिया है। दोनों ने साल 2004 में शादी की थी तब धनुष महज 21 और ऐश्वर्या 23 साल की थीं।

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 11:33 AM
धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी शआदी पर पूर्ण विराम लगाने का फैसला कर लिया है

Dhanush Aishwaryaa Divorce: शादी के 18 साल और दो सालों तक कानूनी रूप से अलग रहने  धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajnikanth) ने चेन्नई की एक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी है। जनवरी 2022 में अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की थी। धनुष ने अलग होने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया (Dhanush Social Media Post) पर पोस्ट शेयर किया था, लिखते हैं कि “दोस्त, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ। आज हम उस जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या (Aishwaryaa Taking Divorce) और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और बेहतरी के लिए ये फैसला किया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें।

ऐश्वर्या ने सिर्फ एक कैप्शन के साथ धनुष से अलग होने की पोस्ट पर किया रिएक्ट

मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर यही मैसेज कैप्शन के साथ शेयर किया, "किसी कैप्शन की जरूरत नहीं... केवल आपकी समझ और आपका प्यार ही जरूरी है!" अलग होने के बावजूद इस कपल अक्सर अपने बेटों के साथ स्कूल प्रोग्राम्स में साथ में दिखाई दे जाता है। धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने ऐश्वर्या और धनुष के अलग होने की वजह "पारिवारिक झगड़े" को बताया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल के अलग होने के फैसले से रजनीकांत बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी और कैसे हुई शादी

धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में एक भव्य समारोह में शादी की उस दौरान दोनों की उम्र 21 और 23 साल थी। अब दोनों यात्रा और लिंगा के माता-पिता हैं। धनुष उम्र में ऐश्वर्या से दो साल छोटे थे हालांकि परिवार के लिए कभी भी उनके बीच का ऐज गैप समस्या नहीं रहा। धनुष सिर्फ 16 साल के रहे होंगे जब उन्होंने फैसला किया था कि वह 23 साल का होने से पहले शादी करना चाहते हैं! ये छोटी सी उम्र में लिया गया धनुष का काफी बड़ा फैला था।

अफवाहों से शुरू हुआ था धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता


धनुष मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे हैं। धनुष फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने का कोई खास मन नहीं था। उनके भाई सेल्वाराजन ने उन्हें एक्टिंग में आने के लिए प्रेरित किया। धनुष ने एक्टिंग को एन्जॉय किया और बतौर करियर इसे हमेशा के लिए अपना लिया। हालांकि धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता अफवाहों से शुरू हुआ। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, धनुष की बहन की अच्छी दोस्त थीं। मीडिया ने अनुमान लगाया कि धनुष और ऐश्वर्या के बीच कुछ चल रहा है। धनुष ने ऑन-रिकॉर्ड बताया भी कि उनके बीच कुछ भी नहीं है, लेकिन मीडिया इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था। धनुष हमेशा कहते कि ऐश्वर्या सिर्फ उनकी बहन की दोस्त हैं। इतना सब कहने के बाद भी अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही थीं।

धनुष के पिता कस्तूरी राजा को शादी का फैसला लगा सही

कस्तूरी राजा और रजनीकांत का परिवार दक्षिण भारत में काफी सक्सेसफुल और प्रसिद्ध था। जब उनके बच्चों के बीच अफेयर की खबरें थमी नहीं, तब उन्होंने सोचा कि यह जोड़ी तो सही में अच्छी है। परिवारों ने उनकी शादी का फैसला कर लिया। धनुष और ऐश्वर्या दोनों की मीटिंग अरेंज करवाी गई ताकि दोनों शादी को लेकर बात कर सकें। ऐश्वर्या एक कुशल गायिका और डांसर हैं। उनके पास आश्रम स्कूल ऑफ लॉ से कॉर्पोरेट लॉ की डिग्री भी है। धनुष प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ सरल और जमीन से जुड़े आदमी हैं। उस मुलाकात के बाद उन दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। इस जोड़े की उम्र में दो साल का अंतर है लेकिन धनुष ने कहा कि उन्हें अपने से बड़ी उम्र की महिला से शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि अब उनकी तलाक की खबरों से फैंस को काफी दुख पहुंचा है।

धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या अब नहीं होंगे अलग! 9 महीने बाद टाला तलाक का फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।