Dhanush Aishwaryaa Divorce: शादी के 18 साल और दो सालों तक कानूनी रूप से अलग रहने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajnikanth) ने चेन्नई की एक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी है। जनवरी 2022 में अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की थी। धनुष ने अलग होने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया (Dhanush Social Media Post) पर पोस्ट शेयर किया था, लिखते हैं कि “दोस्त, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ। आज हम उस जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या (Aishwaryaa Taking Divorce) और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और बेहतरी के लिए ये फैसला किया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें।”
