धनुष और एश्वर्या का 18 साल बाद टूटा रिश्ता, फैंस को लगा झटका

धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। इनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 7:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
धनुष और ऐश्वर्या की राहें हो रही हैं जुदा!

एक्टर धनुष के फैंस के लिए आज बेहद दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने की घोषणा कर दी है। सुपरस्टार धनुष ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वो और ऐश्वर्या अब साथ नहीं हैं।

बता दें कि 18 साल पहले धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को तमिल रीति रिवीजों से हुई थी। इनके दो बेटे यात्रा और लिंगा राजू हैं। इनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था।

धनुष ने ट्विटर पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। इस पोस्ट में धनुष ने लिखा है, हम एक दोस्त, एक कपल और माता-पिता के रूप में पिछले 18 सालों से साथ रहे। हम एक दूसरे के शुभचिंतक, इस सफर ने ग्रोथ किया, समझा, एडजस्ट किया, अडॉप्ट किया। आज हम वहां खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने अलग होने के फैसला किया है, हमें वक्त लगा ये समझने में कि अलग-अलग हम बेहतर हैं।


धुनष ने आगे लिखा, कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इसे डील करने के लिए हमें आवश्यक गोपनीयता दें। ओम नम: शिवाय। स्प्रेड लव। आपका डी। वहीं, ऐश्वर्या, जो दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं, ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कोई कैप्शन की जरूरत नहीं… सिर्फ आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी!

ऐश्वर्या और धनुष की जब शादी हुई उस वक्त धनुष महज 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की थीं। दोनों की शादी तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था। दोनों के शादी से दो बेटे हुए, एक नाम यात्रा राजा है और दूसरे का नाम लिंगा राजा है।

सायना नेहवाल पर 'आपत्तिजनक कमेंट' कर फंसे एक्टर सिद्धार्थ, आलोचना के बाद मांगनी पड़ी माफी

धनुष जाने माने प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे हैं। धनुष मल्टीटैलेंटेड हैं। वे एक्टर होने के साथ साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर, प्लेबैक सिंगर, और स्क्रीनप्ले राइटर भी हैं। 46 फिल्मों में काम कर चुके सुपरस्टार धनुष को अब तक एक फिल्म फेयर अवॉर्ड, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत 13 बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने की खबरों से फैंस बेहद हताश हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये खूबसूरत कपल अब साथ नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।