Get App

धनुष और एश्वर्या का 18 साल बाद टूटा रिश्ता, फैंस को लगा झटका

धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। इनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 7:27 PM
धनुष और एश्वर्या का 18 साल बाद टूटा रिश्ता, फैंस को लगा झटका
धनुष और ऐश्वर्या की राहें हो रही हैं जुदा!

एक्टर धनुष के फैंस के लिए आज बेहद दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने की घोषणा कर दी है। सुपरस्टार धनुष ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वो और ऐश्वर्या अब साथ नहीं हैं।

बता दें कि 18 साल पहले धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को तमिल रीति रिवीजों से हुई थी। इनके दो बेटे यात्रा और लिंगा राजू हैं। इनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था।

धनुष ने ट्विटर पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। इस पोस्ट में धनुष ने लिखा है, हम एक दोस्त, एक कपल और माता-पिता के रूप में पिछले 18 सालों से साथ रहे। हम एक दूसरे के शुभचिंतक, इस सफर ने ग्रोथ किया, समझा, एडजस्ट किया, अडॉप्ट किया। आज हम वहां खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने अलग होने के फैसला किया है, हमें वक्त लगा ये समझने में कि अलग-अलग हम बेहतर हैं।

धुनष ने आगे लिखा, कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इसे डील करने के लिए हमें आवश्यक गोपनीयता दें। ओम नम: शिवाय। स्प्रेड लव। आपका डी। वहीं, ऐश्वर्या, जो दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं, ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कोई कैप्शन की जरूरत नहीं… सिर्फ आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें