क्या ठीक नहीं हैं धर्मेंद्र? सनी देओल ने फोटो पोस्ट कर लिखा- PAPA missing u, फैंस हुए परेशान

जैसे ही सनी देओल की पोस्ट वायरल हुई, धर्मेंद्र के फैंस टेंशन में आ गए। जहां कुछ ने 'बॉलीवुड के ही-मैन' के प्रति स्नेह दिखाया, तो वहीं कुछ ने दिग्गज कलाकार की सेहत को लेकर चिंता जताई। इस बीच, सनी के भाई-बहन, बॉबी देओल और ईशा देओल ने भी इस पोस्ट में रेड हार्ट वाले इमोजी कॉमेंट कर के शंका और बढ़ा दी है

अपडेटेड Oct 27, 2024 पर 9:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्या ठीक नहीं हैं धर्मेंद्र? सनी देओल ने फोटो पोस्ट कर लिखा- PAPA missing u

सनी देओल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ हल्के फुल पल शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी एक पोस्ट से सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसमें उन्होंने अपने पिता को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक फोटो पोस्ट कर एक डराने वाली लाइन लिख दी। सनी ने लिखा कि उन्हें धर्मेंद्र की याद आती है, जिससे न सिर्फ सनी बल्कि बॉलीवुड की हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के फैंस भी चिंता में आ गए। इस बीच, सनी के भाई-बहन, बॉबी देओल और ईशा देओल ने भी इस पोस्ट में रेड हार्ट वाले इमोजी कॉमेंट कर के आशंका बढ़ा दी है।

दरअसल रविवार को सनी देओल ने Instagram पर अपने पिता धर्मेंद्र की बैठे हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। फोटो में शोले स्टार भूरे रंग की शर्ट, नीली डंगरी और अपनी ट्रेडमार्क टोपी पहने नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ, सनी ने कैप्शन में लिखा, "PAPA missing u" साथ में उन्होंने कई रेड हार्ट वाले इमोजी भी लगाए।


जैसे ही पोस्ट पब्लिश हुई, धर्मेंद्र के फैंस टेंशन में आ गए। जहां कुछ ने 'बॉलीवुड के ही-मैन' के प्रति स्नेह दिखाया, तो वहीं कुछ ने दिग्गज कलाकार की सेहत को लेकर चिंता जताई।

एक फैन ने पूछा, “सब कुछ ठीक है वीरजी? बाबाजी तंदुरुस्ती दे वाहेगुरु जी” जबकि दूसरे ने कहा, “धर्म जी, मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहता हूं।” एक और फैन ने कॉमेंट किया, "उम्मीद है कि सब कुछ ठीक है और धर्मेंद्र सर का स्वास्थ्य अच्छा है।"

वहीं अगर सनी देओल के वर्क फ्रेंट की बात करें, तो अभिनेता केसरी फेम अनुराग सिंह की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी होंगे।

इससे पहले, सनी देओल ने भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म, 'बॉर्डर 2' के सीक्वल का ऐलान किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

Sharda Sinha: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती, खाने-पीने में हो रही तकलीफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।