Get App

Diljit Dosanjh को 11 की उम्र में जब माता-पिता ने भेज दिया घर से दूर, आज भी है इस चीज का मलाल

Diljit Dosanjh ने बताया कि कैसे वो अपने परिवार से दूर हो गए थे। माता-पिता के एक फैसले ने 11 साल के दिलजीत को काफी कठोर बना दिया। उन्हें उनके मामा के साथ लुधियाना भेज दिया गया था। गांव से शहर में जाकर चीजें काफी बदल गई और यही वजह थी कि वो समय से पहले ही समझदार हो गए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2024 पर 2:16 PM
Diljit Dosanjh को 11 की उम्र में जब माता-पिता ने भेज दिया घर से दूर, आज भी है इस चीज का मलाल
Diljit Dosanjh को 11 साल की उम्र में घर से भेज दिया गया था बाहर

Diljit Dosanjh इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की डायरेक्शन में बन रही फिल्म चमकीला की शूटिंग में व्यस्त हैं। पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंग चमकीला (Amar Singh Chamkila) की कहानी को पर्दे पर लाने वाले दिलजीत इन दिनों फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में फेमस सोशल मीडिया इंप्लुएंसर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया (Beerbiceps) के शो पर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Family) ने बताया कि कैसे वो अपनी फैमिली से दूर हो गए। कहते हैं कि 11 साल की उम्र में उन्हें मामा के पास रहने के लिए लुधियाना भेज दिया गया। ना किसी ने पूछा ना किसी ने जाना कि वो घर से बाहर जाना चाहते हैं या नहीं बस भेज दिया।

दिलजीत दोसांझ को होना पड़ा माता-पिता से दूर

गांव से निकलकर शहर में रहना और वो भी माता-पिता के बिना काफी मुश्किलों से भरा दौर था। दिलजीत के मामा ने पूछा कि इसे मेरे साथ शहर भेज दीजिए और माता-पिता ने बिना दिलजीत से एक बार भी पूछे लुधियाना भेज दिया। उनके एक फैसले ने दिलजीत को फैमिली से दूर रहने की कला सिखा दीजिए। ऐसे में परिवार से उनका कनेक्शन काफी प्रभावित हुआ। दिलजीत का ये मानना है कि परिवार का ये फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था लेकिन माता-पिता की यही ख्वाहिश होती है कि बच्चे तरक्की करें।

दिलजीत दोसांझ बन गए हैं ग्लोबल स्टार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें