Mumbai स्टेज पर खूब जमा रंग, दिलजीत दोसांझ संग Ed Sheeran ने बांधा समां

महालक्ष्मी रेस कोर्स ग्राउंड में दिलजीत दोसांझ और Ed Sheeran ने साथ में परफॉर्म किया। एक हॉलीवुड के दिग्गज और दूसरे भारत की ओर से Coachella पर छाने वाले हैं। इस प्रोग्राम देखने के लिए माधुरी दीक्षित से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थीं।

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 7:41 PM
@sonalisingh पर शेयर की गई वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

Ed Sheeran इन दिनों भारत दौरे (India Visit) पर थे। उन्होंने मुंबई (Mumbai Visit) में कई जगहों पर विजिट किया। मुंबई में महालक्ष्मी रेस कोर्स ग्राउंड (Mahalaxmi Race Cross Ground) में आखिरी दिन वो दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ स्टेज शेयर करते हुए दिखाई दिएवायरल क्लिप में Ed Sheeran और दिलजीत दोसांझ अपनी परफॉर्मेंस से शो में जान डालते नजर आ रहे हैं। मुंबई कॉन्सर्ट एड शीरन (Ed Sheeran Asia Tour) के एशिया और यूरोप टूर का हिस्सा हैउन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान दिलजीत दोसांझ सहित कई इंडियन कलाकारों (Indian Events) के साथ स्टेज शेयर किया। 

Ed Sheeran ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ


एड शीरन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और तारीफ करते हुए लिखा, “आज रात मुंबई में @dilgitdosanjh के साथ पहली बार पंजाबी में गाने का मौका मिलामैंने भारत में काफी शानदार समय बिताया, अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है!" सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट भी किया करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इतिहास बन गया..." एक और यूजर ने कहा, "कौन जानता था कि मुंबई के दर्शकों को एक टिकट पर दो GOATS का गाना सुनने को मिलेगा।" 

बॉलीवुड हस्तियां पहुंची शो देखने

एड शीरन के कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी पहुंची थी। इसके अलावा डायरेक्टर -कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सहित कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया। ये शो काफी हिट रहा। Ed Sheeran हॉलीवुड के काफी फेमस सिंगर हैं। उन्हें उनकी सिंगिग के लिए 4 ग्रैमी मिले हैं।

Anant-Radhika Pre Wedding Event : कई दिग्गज बिजनेस लीडर्स होंगे शामिल, एन चन्द्रशेखरन और गौतम अदाणी कर सकते शिरकत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।