Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत दोसांझ किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर दिलजीत दोसांझ ने अपनी मेहनत और टैलेंट से दुनियाभर में पहचान बनाई है। आज यानी 6 जनवरी को दिलजीत अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। दिलजीत ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास जगह बनाई।
दिलजीत ने साल 2024 में दिल लुमिनाटी टूर शुरू किया था, जिसमें सिंगर ने देश-विदेश में कई शो किए। इनके हर शो में हजारों की संख्या में फैंस इनको सुनने के लिए आते थे। दिलजीत के गाने के साथ-साथ लोग उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं दिलजीत दोसांझ के पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिसमें एक्टर की कमाल की एक्टिंग की है।
अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila)
अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 2024 में रिलीज हुई और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म में अमर सिंह चमकीला की जिंदगी और उनके सफर को दिखाया गया है, जो एक मशहूर पंजाबी सिंगर थे। इस फिल्म को 7.8 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है। दिलजीत दोसांझ के अमर सिंह चमकीला किरदार में को फैंस से काफी प्यार मिला। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
उड़ता पंजाब (Udta Punjab)
2016 में रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' पंजाब में ड्रग्स की समस्या और उसके प्रभावों पर आधारित है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने पुलिस अधिकारी का दमदार किरदार निभाया है। इस फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। फिल्म की हर किसी ने काफी तारीफ की। 'उड़ता पंजाब' को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली थी। इस फिल्म को 7.7 की आईएमडीबी रेटिंग मिली है।
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के किरदार को काफी पसंद किया गया था। दिलजीत दोसांझ के अलावा इस कॉमेडी फिल्म में कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और करीना कपूर थी। अगर आपने अब तक इस कॉमेडी फिल्म को नहीं देखा है तो आप इसको अमेजन प्राइम वीडियो देख सकते हैं।
जट एंड जूलिएट (Jatt & Juliet)
2012 में रिलीज हुई पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जट एंड जूलिएट' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। जबकि उनके साथ नीरू बाजवा नजर आईं। फिल्म में नीरू बाजवा के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है। इसकी सफलता के बाद साल 2013 में इसका सीक्वल 'जट एंड जूलिएट 2' रिलीज हुआ, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा और इसे IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली। ये फिल्में आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
क्रू फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। क्रू एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दिलजीत दोसांझ के साथ करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन भी है। इस कॉमेडी फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
दिलजीत का जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर के एक गांव में हुआ था। गांव से निकलकर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाना दिलजीत के लिए आसान नहीं था। दिलजीत दोसांझ का सफर बचपन से ही संगीत से शुरू हुआ। वह शुरुआत में गुरुद्वारों में कीर्तन गाया करते थे। 2002 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की 'स्माइल' (2005) और 'चॉकलेट' (2008) जैसे एल्बम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाई। दिलजीत ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई। उनके गाने और अभिनय ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया।