YJHD Re-Release: साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से फैंस के दिल में अलग से जगह बनाई है। अब यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
अयान मुखर्जी द्वारा डायेक्शन में बनी 'ये जवानी है दीवानी' 3 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं नैना तलवार (दीपिका पादुकोण) और कबीर थापर 'बनी' (रणबीर कपूर) के रोल में वापस से बड़े पर्दे पर देखकर फैंन काफी एक्साइटेड है। री-रिलीज में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
री-रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक,दीपिका और रणबीर की फिल्म ने री-रिलीज के पहले दिन 1.2 करोड़ की कमाई की, जो एक री-रिलीज फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' ने री-रिलीज में 1.5 करोड़ की सबसे बड़ी ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने री-रिलीज के बाद पहले दो दिनों में कुल 3.60 करोड़ कमाए की है।
ओपनिंग में किन फिल्मों को छोड़ा पिछे
पिछले कुछ समय से कई हिट फिल्मों को री-रिलीज किया गया है। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन भी की है। 'ये जवानी है दीवानी' ने री-रिलीज होने वाली कई फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन की कमाई में दीपिका और रणबीर की फिल्म ने 'लैला मजनू' (30 लाख), शाहरुख खान और सलमान खान की 'करन अर्जुन' (25 लाख), शाहरुख खान की 'वीर-जारा' (20 लाख) और 'कल हो ना हो' (12 लाख) फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
2013 में कितना कमाई थी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन फिल्म के 750 शो रखें गए थे, लेकिन दर्शकों की मांग को देखते हुए दूसरे दिन शो की संख्या बढ़ाकर लगभग 1600 कर दी गई। 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। फिल्म ने भारत में 188.57 करोड़ और दुनियाभर में 318 करोड़ की कमाई की थी।