Diljit Dosanjh is Married: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की लव लाइफ को लेकर ज्यादा जानकारी कहीं भी मौजूद नहीं है। Beerbiceps पर दिए अपने हालिया इंटरव्यू में भी दिलजीत ने लव लाइफ का ज्यादा जिक्र नहीं किया। जब उनसे दिल टूटने (Diljit Dosanjh Love Life) पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका कभी भी दिल नहीं टूटा है। अपने परिवार (Diljit Dosanjh Wife) को हमेशा से लाइमलाइट से दूर रखने वाले दिलजीत दोसांझ की छोटी सी फैमिली के बारे में पता लग गया है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Friend) के एक दोस्त के मुताबिक वो शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। अभी तक पंजाबी सिंगर ने किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। ना ही अफवाहों को खारिज किया है।
दिलजीत दोसांझ की पत्नी हैं इंडियन अमेरिकन
पहचान छिपाते हुए दिलजीते दोसांझ के दोस्त ने इंडियन एक्सप्रेस के संडे एडिशन को बताया कि दिलजीत दोसांझ की पत्नी और एक बोटा है। दोस्त ने दावा किया है कि पंजाबी गायक की पत्नी भारतीय-अमेरिकी है। दिलजीत दोसांझ अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते हैं, उनके परिवार के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है लेकिन दोस्तों का कहना है कि उनकी पत्नी एक इंडियन अमेरिकन हैं और उनका एक बेटा भी है। इसके अलावा उनके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनकी पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं।
दिलजीत दोसांझ को लेकर कियारा आडवाणी ने भी शेयर की थी खबर
गुड न्यूज़ के प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी ने भी बताया था कि दिलजीत दोसांझ का एक बच्चा है। उस समय बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि उनके साथ काम कर रेह सभी स्टार्स के बच्चे थे और वह इकलौती ऐसी थीं, जो अभी तक मां नहीं बन पाईं। इस बात का इनडायरेक्टलि मतलब था कि दिलजीत भी एक पिता थे।
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में पंजाबी सिंगर ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें अपने मामा के साथ रहने के लिए बचपन में शहर भेज दिया था। उस वक्त वो सिर्फ 11 साल के थे, इस कदम के कारण उनका अपने माता-पिता से रिश्ता काफी कमजोर पड़ गया। उन्होंने कहा कि वह अब भी उनका सम्मान करते हैं लेकिन बचपन में दूर रहने से एक दूरी पैदा हो गई।