Diljit Dosanjh: तेलंगाना सरकार के नोटिस पर भड़के दिलजीत, दिया ओपन चैलैंज

Diljit Dosanjh: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय देश-विदेश में होने वाले अपने 'दिल लुमिनाटी' टूर में काफी व्यस्त हैं। टूर के बीच तेलंगाना सरकार की तरफ से दिलजीत को एक नोटिस भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि उनके कुछ गानों से शराब का प्रचार हो रहा है, जिस पर सिंगर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 10:49 PM
Diljit Dosanjh: तेलंगाना सरकार के नोटिस पर भड़के दिलजीत

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन समय अपने 'दिल लुमिनाटी' टूर को लेकर काफी चर्चा में हैं। दिलजीत ने देश और विदेश में अपने शानदार परफॉर्मेंस से काफी लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसी टूर के बीच, दिलजीत को तेलंगाना सरकार की तरफ से एक नोटिस मिला की उनके कुछ गानों में शराब का प्रचार किया जा रहा था। इस नोटिस के जवाब में, दिलजीत ने अहमदाबाद में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

दिलजीत ने देशभर के अधिकारियों को चुनौती दी कि वे शराब पर पूर्ण बैन लगाएं। उन्होंने कहा कि गुजरात में शराब पर बैन है और वह इसका समर्थन करते हैं, इसलिए उन्होंने वहां शराब पर कोई गाना नहीं गाया। दिलजीत ने कहा, "अगर पूरे देश में शराब की दुकानें बंद कर दी जाएं तो मैं भी अपने गानों में शराब का जिक्र बंद कर दूंगा।"

'खुद को ड्राई स्टेट घोषित करे सभी स्टेट'


दिलजीत ने कहा, ''आज भी मैं ऐसे गाने नहीं गाऊंगा। मेरे लिए गानों में बदलाव करना बहुत आसान है। मैं खुद शराब नहीं पीता। यह मेरे लिए बहुत आसान है। बॉलीवुड में कई एक्टर हैं जो शराब का विज्ञापन करते हैं लेकिन दिलजीत दोसांझ इसका एडवरटाइजिंग नहीं करते। आप मुझे छेड़ो मत। मैं जहां जाता हूं चुप करके अपना कार्यक्रम करता हूं, चला जाता हूं। आप क्यों छेड़ रहे हो मुझे?। दिलजीत ने आगे कहा कि, “जितनी भी स्टेट्स हैं हमारे यहां, अगर वो सारी अपने आप को ड्राई स्टेट घोषित करती है, अगले ही दिन दिलजीत दोसांझ अपनी जिंदगी में कभी शराब पे गाना नहीं गाएंगे। कोरोना में सब बंद हो गया था, लेकिन शराब की दुकान नहीं बंद नहीं हुए थे।”

एक दिन के लिए बंद करे शराब

तेलंगाना सरकार के नोटिस का जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्होंने कई भक्ति गीत भी गाए हैं, लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं देता। टीवी पर हर कोई केवल उनके 'पटियाला पैग' जैसे गानों की बात करता है। इसके अलावा, "दिलजीत ने एक नया प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस भी शहर में वह परफॉर्म करेंगे, यदि वहां एक दिन के लिए शराब बैन कर दी जाए, तो वह अपने कॉन्सर्ट में शराब पर आधारित गाने नहीं गाएंगे।"

Nayanthara-Dhanush Controversy: बर्थडे गर्ल नयनतारा को धनुष ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, जवाब ना देने पर चुकाने होंगे 10 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।