Diljit Dosanjh: 'भारत में नहीं करूंगा शो जब तक...', दिल-लुमिनाटी टूर को लेकर दिलजीत ने किया ये बड़ा एलान

Diljit Dosanjh: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में शो के दौरान एक बड़ा एलान किया है। दिलजीत ने एलान किया कि वह भारत में तब तक कोई कॉन्सर्ट नहीं करेंगे, जब तक सरकार कॉन्सर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार नहीं करती

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 6:51 PM
Diljit Dosanjh: 'भारत में नहीं करूंगा शो जब तक...', दिल-लुमिनाटी टूर को लेकर दिलजीत ने किया ये बड़ा एलान

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय अपने दिल-लुमिनाटी टूर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। भारत के अलग-अलग शहरों में दिलजीत अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं और दमदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। दिलजीत दोसांझ के इस दिल-लुमिनाटी टूर ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है और उनके शो में भारी भीड़ जुट रही है।

बीते शनिवार को सिंगर ने चंडीगढ़ में शो किया जहां की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में दिलजीत एक चौंकाने वाला ऐलान करते दिख रहे हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की बेचैनी बढ़ गई है।

दिलजीत ने किया बड़ा एलान


दिलजीत दोसांझ के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वो दर्शकों से एक खास संदेश देते नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि 'शो के दौरान बार-बार भीड़ को नियंत्रित करने की बजाय वेन्यू और मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन उचित इंतजाम नहीं करता, वह भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे।'

 

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिलजीत ये कहते सुनाई देते हैं कि, ‘मैं अधिकारियों और इससे संबधित लोगों से कहना चाहता हूं कि भारत में लाइव शो के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। कॉन्सर्ट से सभी को फायदा होता है, रिवेन्यू आती है और हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है। मैं अधिकारियों ये अपील करता हूं वो इस फील्ड पर भी ध्यान दें।जब तक इस स्थिति में सुधार नहीं होता मैं यहां शो नहीं करूंगा। ’

टूर की वजह से विवादों में घिरे हैं सिंगर

बता दें कि दिलजीत के चंडीगढ़ में एक आगामी इवेंट को लेकर भी काफी विवाद हुआ। चंडीगढ़ में दिलजीत के कुछ गानों पर पाबंदी लगाई गई थी। तेलंगाना के बाद चंडीगढ़ में भी उनके शराब या नशे को बढ़ावा देने वाले गानों की लिरिक्स को बदलने की शर्त रखी गई थी। इसका आलम यह है कि सिंगर अपने टूर के चलते बार-बार विवादों में घिर जाते हैं। दिलजीत ने दिल्ली के शो के बाद अपनी मैनेजमेंट टीम पर उठे सवालों का करारा जवाब दिया था। उनके गानों पर लगे प्रतिबंध का भी उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया था।

Kapil Sharma: ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली के लुक पर कपिल शर्मा ने किया कमेंट तो मिला ये जवाब, वीडियो वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।