Kapil Sharma: ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली के लुक पर कपिल शर्मा ने किया कमेंट तो मिला ये जवाब, वीडियो वायरल

Kapil Sharma-Atlee: द ग्रेट इंडिया कपिल शो में फिल्ममेकर एटली इस शो में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश के साथ अपनी फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। जहां पर कपिल शर्मा ने फिल्ममेकर एटली से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kapil Sharma: ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली के लुक पर कपिल शर्मा ने किया कमेंट तो मिला ये जवाब, वीडियो वायरल

Kapil Sharma-Atlee: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली हाल ही में नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडिया कपिल शो में नजर आए। फिल्ममेकर एटली इस शो में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश के साथ अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन लिए यहां पहुंचे थे। शो के दौरान सभी ने खूब मस्ती और मजाक किया। एपिसोड के दौरान, कपिल शर्मा ने एटली के लुक्स को लेकर एक सवाल किया जिसका एटली ने कपिल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोगों को उनके लुक्स से नहीं बल्कि उनके दिलों से आंकना चाहिए।

एटली का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के इस रेसिस्ट सवाल की लोग काफी आलोचना कर रहे हैं।

कपिल शर्मा ने एटली से क्या पूछा


द ग्रेट इंडिया कपिल शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शो के दौरान कपिल एटली से पूछते हैं, "आप इनते यंग है और इतने बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी बन चुके हैं। क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि किसी स्टार से मिलने गए हो और उन्होंने पूछा हो एटली कहां है?" कपिल के इस सवाल पर एटली थोड़ा हैरान हुए थे, फिर उन्होंने कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "एक तरह से मैं आपके सवाल को समझ गया हूं। मैं आपको इसक जवाब देने की कोशिश करूंगा।"

कपिल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए एटली ने कहा,"मैं वास्तव में एआर मुरुगादॉस सर का बहुत ज्यादा आभारी हूं क्योंकि उन्होंने मेरी पहली फिल्म का प्रोड्यूस किया था। उन्होंने एक स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन उन्होंने यह नहीं देखा कि मैं कैसा दिख रहा था या मैं इसके लिए सक्षम हूं या नहीं। लेकिन, उन्हें मेरा नेरेशन पसंद आया। मुझे लगता है कि किसी को भी उसके दिखावे से नहीं आंकना चाहिए। आपको अपने दिल से फैसला करना चाहिए।"

 

कपिल का मजाक लोगों को पसंद नहीं आया

कपिला का फिल्ममेकर एटली से किया गया सवाल नेटिजन्स को जरा भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल के इस सवाल और रेसिस्ट कमेंट की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कपिल शर्मा का मुख्य हास्य बॉडी शेमिंग है। कोई भी इस पर आपत्ति नहीं करता और वह पैसे कमाते रहते हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'कपिल शर्मा सिर्फ बॉडी शेमिंग करते हैं और अंकलजी जोक्स बनाते हैं। बिलकुल भी मजाकिया नहीं। शो का समय बीत चुका है और अब यह बहुत ही बेकार हो गया है।' ऐसे ही कई यूजर ने कपिल के इस मजाक की आलोचना की है।

कब आएगी फिल्म

द ग्रेट इंडिया कपिल शो के इस एपिसोड में एटली के साथ वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी शामिल हुए है। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। बेबी जॉन फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Allu Arjun: संध्या थिएटर में घायल बच्चे से अब तक क्यों नहीं मिले अल्लू अर्जुन? एक्टर ने खुद बताई ये बड़ी वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।