RRR को ऑस्कर में न भेजे जाने से निराश हैं डायरेक्टर एस राजामौली, बोले हर कोई जानता है कितनी बड़ी फिल्म है RRR

RRR को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए ऑफीशियल इंट्री के तौर पर न चुने जाने से फिल्म के डायरेक्टर एस राजामौली काफी अपसेट हैं। साल 2022 में आई फिल्म RRR उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी। डायरेक्टर एस राजामौली का मानना है कि RRR के पास ऑस्कर में बहुत बड़ा मौका था

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 1:49 PM
RRR को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए ऑफीशियल इंट्री के तौर पर न चुने जाने से फिल्म के डायरेक्टर एस राजामौली काफी अपसेट हैं

बाहुबली (Bahubali) और RRR फेम डायरेक्टर एस राजामौली (S rajamauli) अपनी फिल्म RRR को भारत की तरफ से ऑस्कर (Oscar Awards) के लिए ऑफीशियल इंट्री के तौर पर न चुने जाने से काफी अपसेट हैं। बाता दें 95 एकेडमी अवार्ड्स के लिए भारत की तरफ से निर्देशक पान नलिन की गुजराती फिल्म छेलो शो के भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। साल 2022 में आई फिल्म RRR उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी। डायरेक्टर एस राजामौली का मानना है कि RRR के पास ऑस्कर में बहुत बड़ा मौका था।

राजामौली ने कहा RRR के पास था ऑस्कर में बड़ा मौका

हॉलिवुड रिपोर्टर से बात करते हुए डायरेक्टर एस राजामौली वने कहा कि वे छेलो शो के लिए काफी खुश हैं। लेकिन हर कोई इस बात से वाकिफ है कि RRR के पास ऑस्कर में बहुत बड़ा मौका था। हालांकि मैं छेलो शो को ऑस्कर में भेजे जाने से भी काफी खुश हूं क्योंकि वह भी एख भारतीय फिल्म है।


क्या बोले राजामौली

राजामौली ने कहा कि RRR को ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट न किया जाना बेहद निराशा भरा है। लेकिन जो हो गया सो हो गया। हमें इसके साथ आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन मैं खुश हूं क्योंकि यह छेलो शो भी एक भारतीय फिल्म है और इसे ऑस्कर के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया है। मैं इसके लिए काफी खुश हूं। बेशक हर कोई जानता था कि RRR के पास बहुत बड़ा मौका है। यहां सभी को लगता था कि RRR के पास बहुत बड़ा मौका है। लेकिन मुझे नहीं पता कि फिल्मफेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए क्या दिशानिर्देश हैं लेकिन मैं यह नहीं जानता और मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

हाल ही में ये अवॉर्ड जीता था RRR ने

बता दें कि हाल ही में RRR ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म में क्रिटिक्स च्वाइस का अवॉर्ड जीता था। फिल्म ने सोमवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित अवार्ड समारोह में Natu-Natu गाने के लिए बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड भी अपने नाम किया था। साथ ही Natu-Natu को 95वें एकेडमिक अवार्ड के लिए ओरिजनल सॉन्ग की कटेगरी के लिए भी चुना गया है। रामचरण तेजा ने कहा है कि अगर यह गाना अवार्ड जीतता है तो वो और एनटीआर स्टेज पर डांस भी करेंगे। तेलुगू ट्रैक Natu-Natu अनुभवी संगीत निर्देशक एमएम केरावनी द्वारा रचित है और काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज द्वारा गाया गया है।

स्वाति मालीवाल को कार से 10-15 मीटर घसीटे जाने का सामने आया VIDEO, गाड़ी की खिड़की में फंस गया था उनका हाथ

2022 में रिलीज हुई थी फिल्म RRR

RRR पिछले साल 24 मार्च 2022 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन बाहुबली फेम डायरेक्टर एस राजामौली ने किया था। इस फिल्म में रामचरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, श्रेया सरन और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों का अथाह प्यार मिला था। साथ यह साल 2022 की सबसे बड़ी हिट और कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा का रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।