दिशा पाटनी बर्थडे के खास मौके पर दुबई में घूमती हुई दिखाई दीं। दिशा 31 साल की हो गईं। ऐसे में दुबई में लोग उनकी एक झलक देखने के लिए इकट्ठा हो गए। पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी जिंदादिली के लिए जानी जाती रही हैं। फैंस उनकी मिलियन डॉलर स्माइल देखकर इंप्रेस हुए। अकसर सेलेब्स भीड़ देखकर पैनिक करने लग जाते हैं जबकि दिशा के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखाई दे रही है।
फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई
अपने बर्थडे पर दिशा पाटनी ने भी अपने दोस्तों और फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में लिखती हैं कि “इस साल के लिए बहुत आभारी हूं, आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आशा करती हूं कि यह वर्ष सभी के दिलों को प्यार से भर दे। मैं अपने जीवन में सबसे खूबसूरत लोगों को पाकर खुश हूं।” तस्वीरों में दिशा के साथ एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन भी दिखाई दीं।
पहली तमिल फिल्म की कर रही हैं तैयारी
दिशा पाटनी की हमेशा से ही बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग रही है और अपनी पहली फिल्म - एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी से काफी पॉपुलर हो गईं। दिशा ने अपने छोटे से करियर में दुनिया भर के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक जैकी चैन के साथ काम किया है। दिशा ने जल्द ही अपनी पहली तमिल फिल्म सूर्या 42 करने जा रही हैं, जिसमें वह तमिल अभिनेता सूर्या के साथ अभिनय करेंगी।