500 रुपये लेकर मुंबई आई थी दिशा पाटनी, आज हैं करोड़ों की मालकिन, इन लग्जरी गाड़ियों से चलती हैं

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। फिल्मों के अलावा कई ब्रांड्स के विज्ञापन के जरिए भी बंपर कमाई हो रही है

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जानिए दिशा पाटनी के बारे में कुछ अनसुनी बातें!

बॉलीवुड जगत में आज दिशा पाटनी (Disha Patni) कोई नया चेहरा नहीं है। बॉलीवुड की बेहतरीन और इस ग्लैमरस अदाकारा ने इंडस्ट्री में एक अपनी अलग पहचान बनाई है। दिशा अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धूम मचाती रहती हैं। दिशा अब लाखों दिलों की धड़कन भी बन चुकी हैं। अपनी फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए आइफा का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड जीतने वाली इस अदाकारा का जन्म 13 जून 1993 में हुआ था। हालांकि, वो मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली हैं।

दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी भी अपने परिवार से मदद नहीं मांगी। इतना ही नहीं वो मुंबई जब आईं थी तो सिर्फ अपने साथ 500 रुपये लेकर आई थीं। जानिए उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें....

दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक्टिंग से प्यार है और यही प्यार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में खींचकर ले आया। दिशा ने बताया था कि उन्हें एक फिल्म से ऑफर मिला था, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। दिशा इस फिल्म में डेब्यू करने वाली थीं। फिल्म से हटाए जाने के बाद वो टूटी नहीं। उन्होंने बताया था कि रिजेक्शन से ही वो स्ट्रॉन्ग बनी हैं।


5 करोड़ का खरीदा घर

साल 2017 में दिशा ने मुंबई के बांद्रा में अपना घर खरीदा था। बता दें कि खुद के बलबूते पर खरीदे गए इस घर का नाम बागी 2 फेम इस हिरोईन ने ‘लिटिल हट’ रखा है। इस घर की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में आई तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। जहां वो वरुण तेज के साथ नजर आई थीं। फिल्मों के अलावा, विज्ञापनों में भी नजर आ चुकीं दिशा के डेरी मिल्क वाले ऐड को लोगों ने खासा पसंद किया था।

Shark Tank India: इस अकडू Entrepreneurs की शर्तों पर जजों ने किया निवेश, अशनीर ग्रोवर के गुस्से का हुआ शिकार

गाड़ियों का है शौक

दिशा को गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उनके पास महंगी-महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। अपनी गाड़ी BMW 5 सीरीज गाड़ी में उन्हें अक्सर देखा जाता है। इस गाड़ी की कीमत 52 लाख रुपये के करीब है। इसके अलावा, दिशा के पास जैगुआर कंपनी की गाड़ी भी है। जैगुआर एफ-पेस मॉडल की इस गाड़ी का प्राइस 60 लाख के आसपास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।