पॉपुलर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में कई लोगों ने दिलचस्प आइडियाज शार्क्स के सामने पेश किए हैं। कुछ के इनोवेटिव और पोंटेंशियल आइडियाज शार्क्स को पसंद आए तो कुछ रिजेक्ट भी हुए। इन प्रतिभाशाली आंत्रप्रेन्योर्स (Entrepreneurs) में एक नाम ऐसा भी है, जिसने शार्क को निवेश करने के लिए मजबूर कर दिया। शार्क ने उसे अकडू भी कहा, लेकिन आधा फीसदी के इक्विटी निवेश की मांग शार्क और Entrepreneur के बीच मामला झूलता रहा।
शो में आए Entrepreneur ने 5 फीसदी इक्विटी के मुकाबले 75 रुपये की मांग की थी। Entrepreneur और शार्क के बीच निवेश को लेकर लंबी खींचातन चलती रही। इस बीच शार्क ने Entrepreneur को फोन पर बात करके सोचने का मौका दिया। शो के जज अमन और नमिता ने अपनी शर्तें रख दी।
अमन ने कहा कि 10 फीसदी इक्विटी निवेश 75 लाख रुपये निवेश का ऑफर दिया। Entrepreneur ने शार्क के इस ऑफर को ठुकार दिया। जिस पर अमन ने कहा कि कुछ निवेश में ढील दो हमन नहीं चाहते कि तुम एक अकडू के जैसे व्यवहार करो। कुछ देर सोच विचार के बाद Entrepreneur ने 6.5 फीसदी इक्विटी के मुकाबले 75 लाख रुपये की मांग की। जिस पर जजों का कहना था कि कम से 8 फीसदी तो कर देते। जिस पर Entrepreneur ने 7.75 फीसदी इक्विटी का ऑपर किया, जिस पर अमन और नमिता ने स्वीकार कर लिया।
इससे पहले कोई प्रस्ताव मिलता Entrepreneur पर अशनीर ग्रोवर का अपमान करने का आरोप लगा। अशनीर ने Entrepreneur पर दोगलापन का आरोप लगाते हुए कहा कि 3 अरब डॉलर की कंपनी बनाई है। हिसाब लगा लो, 20,000 करोड़ रुपये बनते हैं। दिन भर में 20 करोड़ रुपये का धंधा बनता है। मामला तना बढ़ गया कि विनीता सिंह अनुपम मित्तल ने अशनीर को शांत रहने के लिए कहा।