Shark Tank India: रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप क बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंड मिले हैं। इस फंड से युवाओं को अपने स्टार्टअप को उड़ान भरने में सहायता मिलेगी। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं, लेकिन युवा Entrepreneur के निवेश की मांग ने सभी शार्क को आश्चर्य में डाल दिया।
शो के जज अशनीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल, ग़ज़ल अलघ, अमन गुप्ता, विनीता सिंह सभी हैरान थे। नए इनोवेटर निहाल सिंह (Nihaal Singh) ने अपने स्टार्टअप में सिर्फ 101 रुपये का निवेश मांगा।
निहाल सिंह अब तक आए Entrepreneurs में सबसे कम उम्र वालों में से एक थे। उन्होंने डॉक्टरों के लिए PPE किट में एक बेहद जरूरी accessory फिट की है। नवीन इंजीनियरिंग के छात्र हैं। उन्होंने अपने बिजनेस आइडिया और शार्क से निवेश करने के लिए जितनी राशि की उम्मीद की थी, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता (brilliance and intelligence) को साबित किया है। निखिल ने PPE किट में एक छोटा सा डिवाइस फिट किया यानी एक छोटा पंखा लगाया है जो PPE सूट को अंदर ठंडा कर सकता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान बहुत से डॉक्टर इस सूट को पहने नजर आए।
इसको पहनने से डॉक्टरों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए निखिल ने यह डिवाइस बनाई है। लेकिन शार्क (जज) तब हैरान रह गए, जब उन्होंने सिर्फ 101 रुपये का निवेश मांगा। निखिल अपनी कंपनी में 2 फीसदी इक्विटी के लिए 101 रुपये के निवेश की मांग की। उनकी कंपनी की मौजूदा वैल्यू 5,050 रुपये है। सभी शार्क बेहद खुश नजर आए। लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल ने अपना पर्सनल नंबर निखिल को दिया और कहा कि अपने अच्छे आइडिया लेकर मुझसे संपर्क करें, उसमें निवेश करने वाला सबसे पहला शख्स मैं रहूंगा। सभी शार्क्स निहाल के इनोवेटिव आइडिया और परिपक्वता देखकर चकित रह गए थे।