मशहूर टीवी शो 'दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) ने खुद से ही शादी रचा ली है। जी हां, कनिष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने मंगलसूत्र पहन रखा है और मांगों में सिंदूर लगाई है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। कनिष्का ने इंस्टाग्राम पर सिंदूर-मंगलसूत्र वाली तस्वीर शेयर कर खुद से शादी करने की बात कही है।
35 वर्षीय कनिष्क सोनी ने गुरुवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद से शादी करने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि उनके लिए शादी सेक्स से परे है। कनिष्का सोनी ने अपनी तस्वीर के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है।
एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अपने आप से शादी की है, क्योंकि मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया और एकमात्र मैं ही वो व्यक्ति हूं, जिससे मैं प्यार करती हूं। अब मेरे सभी सवालों का जवाब बस इतना है कि मैं सिर्फ अपने आप से प्यार करती हूं, मुझे किसी भी आदमी की जरूरत नहीं है...मैं हमेशा खुश हूं... अकेले और अपने गिटार के साथ एकांत में... मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली, शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है, धन्यवाद।'
मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने कनिष्का सोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हर जगह उन्हीं की चर्चा हो रही है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए उनके फैसले को ब्रेव बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कनिष्का सोनी ने काफी बोल्ड डिसीजन लिया है, जिसकी तारीफ की जानी चाहिए।
बता दें कि बदलते जमाने के साथ शादी और रिलेशनशिप को लेकर भी लोगों की सोच बदल रही है। मॉडर्न वर्ल्ड में कई लड़कियां अकेले रहकर ही जिंदगी गुजारना चाहती हैं। पिछले दिनों गुजरात की क्षमा बिंदू नाम की एक लड़की ने खुद से शादी रचा ली थी। उसने शादी के दौरान सात फेरें लिए और अकेले खुद के साथ हनीमून पर भी चली गई।