New Year: क्या आप भी पार्टी में जाने से पहले उधार लेती ही लिपस्टिक? जानें मेघन मार्कल और केट मिडलटन का ये अनोखा किस्सा

New Year: प्रिंसेस केट मिडलटन से एक सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले मेघन मार्कल का लिप ग्लॉस उधार मांगा और वह इस बात पर केट हैरान हो गई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि दूसरों की लिपस्टिक शेयर करने के कारण आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 6:25 PM
प्रिंसेस केट मिडलटन भी इस मामले में उस समय हैरान रह गई थीं, जब जब मेघन मार्कल ने उनसे उनका लिप ग्लॉस (लिपस्टिक) मांगा था

क्या आप अपनी लिपस्टिक शेयर करने या मेकअप काउंटर पर किसी की लिपस्टिक लगाने को लेकर हिचकिचाते हैं? खैर, इन मामलों में ना कहना सबसे अच्छा है। जो लोग नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी में जा रहे हैं, उन्हें अपनी लिप ग्लॉस साथ ले जाने की सलाह दी जाती है और अगर आप भूल जाएं, तो जैसा आप हैं वैसा ही रहें। क्योंकि दूसरों के लिपस्टिक के लुक को अपनाना, कई वायरल बीमीरियों को दावत देती है।

जब मेघन ने केट मिडलटन से मांग लिपिस्टिक

लिपिस्टिक मांगने का एक किस्सा प्रिंसेस केट मिडलटन और मेघन मार्कल के बीच का भी है। प्रिंसेस केट मिडलटन भी इस मामले में उस समय हैरान रह गई थीं, जब मेघन मार्कल ने उनसे उनका लिप ग्लॉस (लिपस्टिक) मांगा था। यदि आपने अभी तक प्रिंस हैरी की आत्मकथा स्पेयर को पूरा नहीं पढ़ा है, तो आप शायद मेघन मार्कल (41) और उनकी भाभी केट मिडलटन (41) के बीच उस अजीब किस्से के बारे में नहीं जानते होंगे, जो एक ट्यूब लिप ग्लॉस (लिपिस्टिक) को लेकर हुई थी। ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अपने संस्मरण में पूरी घटना का विवरण दिया है।


अनोखा है ये किस्सा

बता दें कि साल 2018 में मेघन मार्कल और केट मिडलटन एक साथ एक कार्यक्रम में थीं। उस कार्यक्रम में जाने से पहले मेघन अपना लिप ग्लॉस भूल गईं। वहीं उस कार्यक्रम में मेघन ने अपनी भाभी केट से पूछा कि क्या वह उनका लिप ग्लॉस ले सकती हैं। ये सुनकर केट बिलकुल ही हैरान रह गईं। इस किस्से को शेयर करते हुए प्रिंस हैरी ने बाताया कि लिपस्टिक शेयर करना 'एक अमेरिकी चीज' है और ये 1990 के दशक में कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी लड़कियों में आम है। ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अपने संस्मरण 'स्पेयर' के एक अंश में लिखा है कि केट ने बिना मन से मेघन को अपने हैंडबैग से एक छोटी लिप ग्लॉस निकालकर दी। मेघन ने इसको अपनी उंगली पर लेकर अपने होठों पर लगाया। ये सब देखकर केट ने चेहरे पर अजीब सा भाव था।

लिपिस्टिक शेयरिंग से होती है बीमारियां

वहीं लिपस्टिक शेयरिंग और रोग विशेषज्ञों का कहना है कि, वायरस और बैक्टीरिया - लिपस्टिक, बाम और मलहम जैसी चिपचिपी सतहों पर घंटों से लेकर दिनों तक रह सकते हैं, इसलिए जोखिमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में स्टैनफोर्ड मेडिसिन के ​​​​प्रोफेसर डॉ. लालेह घराहबागियन के हवाले से कहा गया है कि कुछ रोगजनक दूसरों की तुलना में अधिक आसानी से फैलते हैं और वे सतहों पर अलग-अलग समय तक रह सकते हैं। स्टैफ संक्रमण के बारे में बताते हुए वाशिंगटन डीसी में चिल्ड्रेंस नेशनल हॉस्पिटल में त्वचा विज्ञान की प्रमुख डॉ. ए यास्मीन किरकोरियन ने कहा कि स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया सूजन, दर्दनाक, तरल पदार्थ से भरे घावों का कारण बन सकता है, जो मवाद बाहर निकलता है वह संक्रामक हो सकता है।

सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की त्वचा विशेषज्ञ डॉ। टीना भूटानी ने NYT से कहा, "हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस फैलने का एक बड़ा जोखिम है, जो कोल्ड सोर का कारण बन सकता है। ओरल हर्पीज वाले लोग सबसे अधिक संक्रामक होते हैं जब उनके कोल्ड सोर सक्रिय होते हैं - इसलिए यदि आप किसी ऐसे दोस्त से लिप बाम उधार लेते हैं जिसके मुंह में छाला है, तो आपको भी हर्पीज होने का जोखिम है।"

Moana 2 OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'मोआना 2',जानें कब देख सकते हैं आप ये फिल्म

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।