Moana 2 OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'मोआना 2',जानें कब देख सकते हैं आप ये फिल्म

Moana 2 OTT Release Date: वॉल्ट डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'मोआना 2' के ओटीटी रिलीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। यह फिल्म 29 नवंबर को भारत में रिलीज हुई थी। 'मोआना 2' 2016 की एनिमेटेड हिट फिल्म 'मोआना' का सीक्वल है।

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 7:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Moana 2 OTT release date: मोआना 2 फिल्म फरवरी 2025 में डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी

वॉल्ट डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म मोआना 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। मोआना 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल था। फिल्म आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी मोआना 2 अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म 2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। मोआना 2 डिज्नी की 2016 की हिट फिल्म मोआना का सीक्वल है।

यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी वहीं भारत में इसे 29 नवंबर को रिलीज किया गया। पिछले कई सालों से दर्शकों को और बच्चों को इस फिल्म के सीक्वल के रिलीज का इंतजार था।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म


थियेटर में धमाल मचाने के बाद मोआना 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। अगर आप इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे है तो आप के लिए अच्छी खबर है। 'मोआना 2' 11 जनवरी 2025 से डिजिटल खरीद और किराए पर देखने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी+ और यूट्यूब टीवी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म फरवरी 2025 में डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन

'मोआना 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। घरेलू स्तर पर $350 मिलियन (लगभग ₹2,900 करोड़) से अधिक की कमाई की है। यह फिल्म की दर्शकों से काफी प्यार मिला है। भारत में भी मोआना 2 ने कमाल का प्रदर्शन किया है। फिल्म ने भारत में कुल 24.36 करोड़ रुपये तक का कारोबार किया है।

कैसी है फिल्म की कहानी

यह कहानी वेफाइंडर मोआना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अचानक अपने पूर्वजों से समुद्र की यात्रा करने और देवता नालो के श्राप को तोड़ने का आह्वान मिलता है। यह श्राप विभिन्न द्वीपों के लोगों को आपस में पुनः जुड़ने से रोकता है। इस यात्रा में मोआना अपनी खुद की टीम बनाती है, जिसमें उसकी मुलाकात डेमीगॉड माउई (ड्वेन जॉनसन) से होती है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड डेरिक जूनियर, जेसन हैंड और डाना लेडौक्स मिलर ने किया है। मोआना 2 मुख्य किरदार के लिए एक हवाईयन घर वापसी है, जिसे अभिनेत्री आउली'ई क्रावाल्हो ने अपनी आवाज दी है।

Deepika Padukone: अपनी बेटी को इस तरह से बड़ा करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, बताई अपनी दिल की इच्छा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।