Dwarakish Passes Away: साउथ के सिनेमा जगत में दिग्गज कन्नड़ फिल्मों के डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर द्वारिकिश (Dwarakish) का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है। उनका नाम बंगल शामा राव द्वारकानाथ (Bungle Shama Rao Dwarakanath) हैं । इन्हें द्वारकिश (Dwarakish) के नाम से भी जाना जाता है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का वो कामयाब चेहरा थे। जिन्हें वहां हर कोई जानता है।
